UP के कई सरकारी विभागों में निकलने वाली हैं नौकरियां ही नौकरियां, जानें किन पदों पर होगी भर्ती

साल 2026 में पुलिस विभाग की और से 30 हजार आरक्षी और 5 हजार सब इंस्पेक्टर के पदों पर भर्ती की जाएगी. इसके अलावा विभाग में 15 हजार विभिन्न पदों पर भी भर्ती की जाएगी. वहीं, शिक्षा विभाग के आधिकारिक सूत्रों से पता चला है कि शिक्षा विभाग में भी करीब 50 हजार पदों पर भर्ती की जाएगी. यह भर्ती सहायक अध्यापक से लेकर लेक्चरर, प्रधानाचार्य आदि पदों पर होगी.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
कुछ सरकारी विभागों में तो भर्ती प्रक्रिया शुरू भी हो चुकी है.

Latest Uttar Pradesh Government Jobs: उत्तर प्रदेश सरकार नए साल में कई सारे पदों पर भर्तियां निकालने जा रही है. जो लोग सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे हैं उनके लिए ये मौका बेहद ही खास साबित होने वाला है. जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश सरकार आने वाले साल में डेढ़ लाख सरकारी नौकरी निकलने वाली हैं. ये भर्तियां अलग-अलग विभाग में निकलने वाली हैं. दरअसल हाल ही में  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक उच्च स्तरीय बैठक की थी. जिसमें अधिकारियों से विभागवार सरकारी नौकरी के खाली पदों की डिटेल मांगी थी. ताकि खाली पदों पर नियुक्ति की जा सके. सीएम योगी ने समीक्षा के बाद डेढ़ लाख सरकारी नौकरी देने की अनुमति दे दी है. ये नौकरियां पुलिस, शिक्षा, राजस्व, आवास विकास समेत प्रदेश के विभिन्न विभागों में दी जाएंगी. 

किन विभागों में निकलेगी नौकरी

यूपी सरकार ने पिछले साढ़े आठ वर्षों में प्रदेश के युवाओं को विभिन्न विभागों में साढ़े आठ लाख से अधिक सरकारी नौकरियां दी हैं. सूत्रों की मानें तो योगी सरकार वर्ष 2026 में पुलिस और शिक्षा विभाग में करीब 50-50 हजार पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी करेगी. इसके साथ ही राजस्व में 20 हजार पदों पर भर्ती करेगी, जबकि कारागार, आवास विकास, बाल विकास पुष्टाहार और स्वास्थ्य विभाग में खाली पदों पर भी भर्ती करेगी. अलग-अलग विभागों में भर्ती प्रक्रिया के विज्ञापन जारी करने का काम अंतिम चरण में है. 

कुछ विभागों में भर्ती प्रक्रिया शुरू भी हो चुकी है. प्रस्तावित भर्तियों की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अगले साल तक योगी सरकार पहली सरकार बन जाएगी जिसने दस साल में रिकॉर्ड दस लाख सरकारी नौकरियां दीं.

इसके अलावा विभाग में 15 हजार विभिन्न पदों पर भी भर्ती की जाएगी. शिक्षा विभाग के आधिकारिक सूत्रों से पता चला है कि शिक्षा विभाग में भी करीब 50 हजार पदों पर भर्ती की जाएगी. यह भर्ती सहायक अध्यापक से लेकर लेक्चरर, प्रधानाचार्य आदि पदों पर होगी. इसी तरह राजस्व विभाग में 20 हजार पदों पर भर्ती होगी, जिसमें सबसे ज्यादा लेखपालों के पदों पर भर्ती की जाएगी.  स्वास्थ्य, आवास विकास, कारागार, बाल विकास पुष्टाहार समेत विभिन्न विभागों में 30 हजार पदों पर भर्ती की जाएगी.

Advertisement

ये भी पढ़ें- महिलाएं अब रिसर्च में होंगी आगे, NCW ने लॉन्च किया SHAKTI स्कॉलर्स फेलोशिप

Featured Video Of The Day
Iran Israel War: नाकाम रहा Pakistan का मिशन 'शांति',क्या ऐक्शन लेंगे Donald Trump? Iran US Ceasefire