UP Board Result 2026: 12वीं के बाद यूपी सरकार में कौन सी सरकारी नौकरियां कर सकते हैं, जानें

Sarkari Naukri After UP Board Result 2026: जो छात्र 12वीं पास करने के बाद आगे पढ़ाई करने की जगह सरकारी नौकरी करने का सपना देखते हैं, उनके लिए ऐसी कई सरकारी नौकरियां हैं, जिन्हें आसानी से पाया जा सकता है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
12वीं पास करने के बाद केंद्र सरकार के लिए भी आप काम कर सकते हैं.

UP Board Result 2026: उत्तर प्रदेश बोर्ड 12वीं परीक्षा का रिजल्ट आज जारी होने वाला है. 12वीं कक्षा का रिजल्ट आते ही बच्चों के मन में अब एक ही सवाल आएगा कि अब वो क्या करें. कौन सा कोर्स करें और अपने करियर को किस दिशा में लेकर जाएंगे. यहां तक कई छात्र 12वीं के बाद सीधा सरकारी नौकरी की तैयारी में भी लग जाते हैं. जिन छात्रों का लक्ष्य सरकारी नौकरी करना है, उनके लिए क्या- क्या ऑप्शन है आइए जानते हैं. उत्तर प्रदेश सरकार में ज़्यादातर नियुक्तियां  उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) करता है. UPSSSC बोर्ड समय-समय पर कई सारी सरकारी नौकरी निकालता है. 12वीं पास लोग भी इन नौकरियों के लिए अप्लाई कर सकते हैं.

UP Board 10th Result Link

UP Board 12th Result Link

यूपी सरकार में नौकरी

UPSSSC की ग्रुप 'सी' (Group C) नौकरियों के लिए जो उम्मीदवार तैयारी करना चाहते हैं, उन्हें सबसे पहले  PET (Preliminary Eligibility Test) पास करना होता है. इस टेस्ट को पास करने के बाद ही उम्मीदवार लेखपाल (Lekhpal), जूनियर असिस्टेंट (Junior Assistant) और कई सरकारी विभागों में क्लर्क या सहायक के पद के लिए आवेदन कर सकते हैं. इसके अलावा ग्राम पंचायत अधिकारी (VDO) और वन रक्षक (Forest Guard) की नौकरी भी पा सकते हैं.

केंद्र सरकार में नौकरी

12वीं पास करने के बाद केंद्र सरकार के लिए भी आप काम कर सकते हैं. कर्मचारी चयन आयोग (SSC) हर साल 12वीं पास छात्रों के लिए बड़ी भर्तियां निकालता है. इसमें लोअर डिवीजन क्लर्क (LDC), डेटा एंट्री ऑपरेटर (DEO) और जूनियर असिस्टेंट के पद शामिल हैं. इसके अलावा SSC Stenographer और SSC GD Constable: बीएसएफ (BSF), सीआरपीएफ (CRPF), सीआईएसएफ (CISF) जैसे अर्धसैनिक बलों में सिपाही के पद पर भी नौकरी लग सकती है.

ये भी पढ़ें-UP Board 12th Result 2026 Download Link LIVE: आज शाम 4 बजे जारी होने जा रहा है 12वीं का रिजल्ट, ऐसे करें चेक

Advertisement

Featured Video Of The Day
बंगाल में फिर नवाब का दौर! मुर्शिदाबाद से चलेगी सरकार, हुमायूं कबीर ने बता दी प्लानिंग