यूपी में आशा कार्यकर्ताओं की कमाई में 2 हजार तक का इजाफा, कैबिनेट ने लगाई मुहर

UP ASHA Workers Incentive Hike: यूपी में काम कर रहीं हजारों आशा कार्यकर्ताओं, शहरी आशाओं और आशा संगिनियों के लिए सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. इनकी कमाई में करीब दो हजार रुपये और जोड़ने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
आशा कार्यकर्ताओं के इंसेंटिव में बढ़ोतरी को मंजूरी

उत्तर प्रदेश में जमीनी स्तर पर स्वास्थ्य सेवाएं संभालने वाली आशा कार्यकर्ताओं, शहरी आशाओं और आशा संगिनियों के लिए बड़ी राहत की खबर है. राज्य कैबिनेट ने इनके इंसेंटिव में करीब 2,000 रुपये तक बढ़ाने के प्रस्ताव को हरी झंडी दे दी है. इस कदम का सीधा फायदा प्रदेश की 1,85,418 आशा कर्मियों और संगिनियों को मिलेगा. आशा कार्यकर्ताओं को ये बढ़ा हुआ इंसेंटिव दो हिस्सों में मिलेगा. पहला रोजमर्रा के कामकाज के लिए और दूसरा मां-बच्चे की सेहत से जुड़ी सेवाओं के लिए है. दोनों को मिलाकर हर महीने करीब 2 हजार रुपये की अतिरिक्त कमाई होगी. 

कितनी हो जाएगी सैलरी?

उत्तर प्रदेश में आशा कार्यकर्ताओं को सरकार की तरफ से उनके काम के लिए दो हजार रुपये मिलते हैं. इसके अलावा 1500 रुपये अतिरिक्त दिए जाते हैं. लगातार काम करने पर कुल मिलाकर 3500 रुपये की सैलरी मिलती है. अब राज्य के बजट से 1,000 रुपये और बढ़ने के बाद ये बढ़कर 4,500 रुपये प्रति माह हो जाएगी. इसके अलावा जच्चा-बच्चा स्वास्थ्य से जुड़े आठ कामों के लिए 1,000 रुपये का अलग इंसेंटिव मिलेगा. 

  • चार अतिरिक्त एएनसी (ANC) जांच कराने पर 200 रुपये और गर्भवती महिला के साथ रात में रुकने पर 200 रुपये मिलेंगे.
  • हाई रिस्क प्रेग्नेंसी वाली महिलाओं को अस्पताल में सुरक्षित प्रसव के लिए तैयार करने और डिलीवरी के बाद 48 घंटे तक अस्पताल में रुकने के लिए प्रेरित करने पर 100 रुपये दिए जाएंगे.
  • बच्चे के 45 दिन तक स्वस्थ और जीवित रहने, एनीमिया से बचाने और गंभीर रूप से कुपोषित बच्चों के फॉलोअप पर 100-100 रुपये मिलेंगे.
  • हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं का अल्ट्रासाउंड कराने और जरूरत पड़ने पर उन्हें बड़े या उच्च स्वास्थ्य केंद्र तक पहुंचाने पर भी इंसेंटिव मिलेगा.

खास बात ये है कि मां और बच्चे की देखभाल से जुड़ा ये 1,000 रुपये का अतिरिक्त इंसेंटिव एनएचएम की 66 गतिविधियों के तहत मिलने वाली अधिकतम 9,650 रुपये की मौजूदा प्रोत्साहन राशि से अलग होगा. यानी मेहनत से काम पूरा करने वालीं आशा कार्यकर्ताओं को सरकार की तरफ से बड़ा तोहफा दिया जा रहा है. 

यह भी पढ़ें | गोरखुपर मंडल के 50 हजार छात्रों को मुफ्त टैबलेट देंगे सीएम योगी, 25 लाख का है टारगेट

Advertisement

यह भी पढ़ें | UPTET के लिए OTR जरूरी, नोट कर लीजिए ये जरूरी तारीखें

Featured Video Of The Day
UP Election 2027 : यूपी चुनाव 2027 में गेमचेंजर बनेंगे Azam Khan?
Topics mentioned in this article
Asha Workers
ASHA Workers Salary
UP ASHA Workers Salary Hike

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं