होली से पहले यूपी की महिलाओं को मिला बड़ा तोहफा, CM योगी ने की मानदेय बढ़ाने की घोषणा

आपको बता दें कि खुशखबरी सिर्फ सैलरी बढ़ने तक ही सीमित नहीं है. यूपी सरकार आंगनबाड़ी विभाग में खाली पड़े 69,206 पदों पर भी जल्द भर्ती करने जा रही है. इसमें आंगनबाड़ी कार्यकत्री के 7,952 पद और सहायिका के 61,254 पद शामिल हैं. 

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
फिलहाल उत्तर प्रदेश में एक आंगनबाड़ी कार्यकत्री को हर महीने कुल 8,000 रुपये मिलते हैं.

Anganwadi Salary increment : होली से पहले उत्तर प्रदेश की लाखों आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं को योगी सरकार ने बड़ा तोहफा दिया है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य की करीब 3.10 लाख आंगनबाड़ी महिलाओं के मानदेय (सैलरी) में बढ़ोतरी करने का बड़ा ऐलान किया है. लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर आवाज उठा रही महिलाओं की बात आखिरकार सरकार तक पहुंच गई है.

सैलरी बढ़ने के बाद कितनी मिलेगी

फिलहाल उत्तर प्रदेश में एक आंगनबाड़ी कार्यकत्री को हर महीने कुल 8,000 रुपये मिलते हैं. वहीं, सहायिकाओं को महीने के 4,000 रुपये दिए जाते हैं. इसमें मानदेय और सरकार की तरफ से मिलने वाली इंसेंटिव शामिल है. हालांकि सरकार ने अभी यह साफ नहीं किया है कि सैलरी में ठीक कितनी बढ़ोत्तरी होगी, लेकिन विभाग ने इसकी तैयारी पूरी कर ली है. 

69 हजार से ज्यादा पदों पर होगी भर्ती

आपको बता दें कि खुशखबरी सिर्फ सैलरी बढ़ने तक ही सीमित नहीं है. यूपी सरकार आंगनबाड़ी विभाग में खाली पड़े 69,206 पदों पर भी जल्द भर्ती करने जा रही है. इसमें आंगनबाड़ी कार्यकत्री के 7,952 पद और सहायिका के 61,254 पद शामिल हैं. 

Featured Video Of The Day
Sahil Dhaneshra Death: एक रील ने ले ली जान! साहिल को कब मिलेगा इंसाफ? | Sucherita Kukreti
Topics mentioned in this article