आंगनवाड़ी वर्कर की भर्ती के लिए आवेदन ऑनलाइन ही किया जाएगा.
UP Anganwadi Bharti 2026: उत्तर प्रदेश के कई जिलों में आंगनवाड़ी वर्कर की भर्ती निकाली गई हैं. ये भर्तियां महिला एवं बाल विकास विभाग, उत्तर प्रदेश की और से निकाली गई हैं. जो भी यूपी की महिला सरकारी नौकरी की तलाश में हैं, ये उनके लिए अच्छा मौका है. 10वीं या 12वीं पास महिलाएं इस मौके को हाथ से जाने न दें और तुरंत आवेदन कर दें. आवेदन ऑनलाइन के माध्यम से ही की जा सकेगी. इस भर्ती से जुड़े कुछ नियम हैं, जो कि नीचे विस्तार से बताए गए हैं. जो भी महिलाएं इन शर्तों को पूरा करेंगी वो आवेदन कर सकती हैं.
- यूपी आंगनवाड़ी वर्कर भर्ती 2026 के लिए केवल वहीं महिलाएं आवेदन कर सकती हैं. जो उसी ग्राम पंचायत या वार्ड की स्थायी निवासी होगी, जहां भर्ती निकली है.
- स्थानीय निवासी को चयन प्रक्रिया में प्राथमिकता दी जाएगी.
- भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 18 साल रखी गई है. वहीं अधिकतम आयु सीमा सामान्य वर्ग 35 है.
- अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग तथा अन्य आरक्षित श्रेणियों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी.
- आंगनवाड़ी वर्कर के पदों पर चयन 10वीं और 12वीं कक्षा में हासिल किए गए अंकों के आधार पर होगा.
- अंकों के आधार पर मेरिट सूची बनाई जाएगी. जिनका नाम भी मेरिट सूची में आएगा. उन्हें दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाए. प्रमाण पत्रों की जांच होगी. सब सही पाए जाने पर अंतिम चयन सूची जारी की जाएगी,
कैसे कर सकेंगे आवेदन
- आंगनवाड़ी वर्कर की भर्ती के लिए आवेदन ऑनलाइन ही किया जाएगा.
- आवेदन करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upanganwadibharti.in पर जाना होगा.
- यहां पर New Anganwadi Recruitment Registration लिंक दिखेगा. इसपर क्लिक कर दें और पूछी गई सारी जानकारी भर दें.
- रजिस्ट्रेशन के बाद उम्मीदवारों को लॉगिन करना होगा.
- आवेदन फॉर्म खुलेगा. जिसमें शैक्षिक योग्यता और अन्य आवश्यक जानकारी भरने को कहा जाएगा.
- सभी जानकारी सही से भर दें.
किन जिले में निकली है भर्ती
| सहारनपुर |
| मिर्जापुर |
| बलिया |
| जालौन |
| फतेहपुर |
| उन्नाव |
| मुजफ्फरनगर |
Featured Video Of The Day
America-Israel Secret Operation on Kharg Island: Khamenei के बाद Iran को बर्बाद करने की तैयारी