SSC MTS Exam 2025: हाल ही में उत्तर प्रदेश के तीन एग्जाम सेंटर पर मल्टी-टास्किंग स्टाफ (MTS) एग्जाम 2025 की परीक्षा रद्द कर दी गई थी. अब ये परीक्षा आज यानी 13 फरवरी, 2026 को होने जा रही है. स्टाफ सिलेक्शन कमीशन की और से जारी किए गए नोटिफिकेशन के अनुसार उत्तर प्रदेश के जिन तीन केंद्रों पर परीक्षा रद्द की गई थी. अब वो 13 फरवरी, 2026 को होगी. अधिकारियों ने साफ किया है कि रीशेड्यूलिंग सिर्फ बताई गई जगहों और शिफ्ट पर ही लागू होगी. बता दें कि झांसी के दो सेंटर और गोरखपुर के एक सेंटर पर मल्टी-टास्किंग स्टाफ (MTS) परीक्षा रद्द कर दी गई थी. जिसके बाद से कैंडिडेट्स MTS एग्जाम की नई तारीख का इंतजार कर रहे थे.
इन केंद्रों में रद्द हुई थी परीक्षा
झांसी में संस्कार एकेडमी ऑनलाइन एग्जाम सेंटर पर 4 फरवरी, 2026 (शिफ्ट 3) को होने वाली एग्जाम कैंसिल कर दिया था. गोरखपुर में शिफा ऑनलाइन सेंटर पर 5 फरवरी, 2026 (शिफ्ट 1) को होने वाली एग्जाम भी कैंसिल कर दी गई है. इसके अलावा, झांसी में एल.एम. द पब्लिक स्कूल ऑनलाइन एग्जाम सेंटर पर 6 फरवरी, 2026 (शिफ्ट 1, शिफ्ट 2, और शिफ्ट 3) को होने वाली एग्जाम पोस्टपोन कर दिया गया था.
कैंडिडेट्स रखें इन बातों का ध्यान
- नया एडमिट कार्ड को लेकर ही परीक्षा देने जाएं.
- कैंडिडेट्स अपने बदले हुए एडमिट कार्ड और एग्जाम से जुड़ी डिटेल्स ध्यान से देख लें.
- नए शेड्यूल के अनुसार रिपोर्टिंग टाइम, शिफ्ट डिटेल्स और दूसरी गाइडलाइंस का सख्ती से पालन करना ज़रूरी है.
- यह बदलाव सिर्फ तीन तय एग्जाम सेंटर्स पर लागू होगा.
- कैंडिडेट्स को एग्जाम सेंटर पर पहुंचने से पहले अपनी एग्जाम से जुड़ी सारी जानकारी वेरिफ़ाई कर ले.
- एग्जाम सेंटर पर तय समय पर पहुंचना होगा.
- लेट होने पर परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी.