नेशनल इंफॉर्मेटिक्स सेंटर (एनआईसी) ने साइंटिस्ट के पदों पर भर्ती निकाली है. कुल 153 पदों पर भर्ती निकाली गई है. भर्ती के नोटिफिकेशन के अनुसार साइंटिस्ट-डी के 12 और साइंटिस्ट-सी के 141 पदों को भरा जाना है. जो भी उम्मीदवार आवेदन करना चाहते हैं वो ऑनलाइन मोड के जरिए आवेदन कर सकते हैं. आवेदन करने की प्रक्रिया 8 अप्रैल से शुरू हो गई है. जो कि 30 अप्रैल तक चलने वाली है. इच्छुक उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म तय समय सीमा के अंदर रजिस्ट्रेशन फॉर्म भर दें.
क्या है आवेदन करने की पूरा प्रक्रिया-
- ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार एनआईसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा.
- होमपेज पर जाने आपको आवेदन करने से जुड़े एक लिंक मिलेगा. जिसपर क्लिक कर दें.
- अब रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन कर दें.
- फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी सही से भर दें.
- साथ ही मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स अपलोड कर दें.
- फीस का भुगतान कर फॉर्म को सबमिट कर
इन पदों के लिए आवेदन करने से पहले उम्मीदवार नोटिफिकेशन के अच्छे से पढ़ लें. निर्धारित पात्रता, कौशल और अनुभव और अन्य शर्तों को पूरा करने के बाद ही आवेदन फॉर्म को भरें. बता दें कि आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से संंबंधित पद अनुसार इंजीनियरिंग या टेक्नोलॉजी में ग्रेजुएशन डिग्री या साइंस (एमएससी) या कंप्यूटर एप्लीकेशन, इंजीनियरिंग या टेक्नोलॉजी (एमई या एम-टेक), फिलॉसफी (एमफिल) में मास्टर की डिग्री होनी चाहिए.
वहीं उम्र की बात की जाए तो अधिकतम आयु 35 से 40 वर्ष की बीच होनी चाहिए. आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी.
क्या है चयन प्रक्रिया
योग्य अभ्यर्थियों का चयन स्क्रीनिंग टेस्ट, मेरिट के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग, पर्सनल इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा.