कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित इस परीक्षा द्वारा ग्रेड 'सी' और ग्रेड 'डी' के कुल 1590 रिक्त पद भरे जाएंगे.
SSC Stenographer City Intimation Slip 2025 OUT: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने आगामी ग्रुप C और D परीक्षा के लिए अपनी आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर एसएससी स्टेनोग्राफर सिटी इंटिमेशन स्लिप 2025 जारी कर दी है. आपको बता दें कि ये परीक्षाएं 6, 7 और 8 अगस्त, 2025 को आयोजित होने वाली हैं. SSC स्टेनोग्राफर सिटी स्लिप 2025 डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर जाएं
एसएससी स्टेनोग्राफर सिटी स्लिप 2025
सिटी इंटिमेशन स्लिप क्या होती है
यह एक महत्वपूर्ण दस्तावेज होता है जो एग्जाम सेंटर और डेट के बारे में जानकारी देता है, जिससे उम्मीदवार उस अनुसार अपनी यात्रा की तैयारी कर सकें. यह पर्ची आधिकारिक एडमिट कार्ड जारी करने से पहले पूर्व सूचना के लिए जारी किया जाता है.
कैसे करें सिटी स्लिप डाउनलोड
- इसके लिए आप सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं
- फिर होमपेज पर लॉग इन करिए
- फिर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड डालकर लॉग इन करिए
- अब आपकी सिटी स्लिप स्क्रिन पर नजर आ जाएगी
- अब आप यहां से पीडीएफ डाउनलोड कर लीजिए
कितने पदों पर होगी भर्ती
कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित इस परीक्षा द्वारा ग्रेड 'सी' और ग्रेड 'डी' के कुल 1590 रिक्त पद भरे जाएंगे.
Featured Video Of The Day
'Trump' Pakistan में बेच रहे कुल्फी? VIDEO देख आप भी चकरा जाएंगे! | Trade Tariff