SSC JE Result 2025 OUT: एसएससी जेई पेपर-1 का रिजल्ट जारी, 15,000 से ज्यादा कैंडिडेट हुए शॉर्टलिस्ट

SSC JE Result 2025-26 OUT: इस परीक्षा में लाखों कैंडिडेट्स शामिल हुए थे. ऑफिशियल रिजल्ट नोटिस के अनुसार, जिन कैंडिडेट्स के रोल नंबर रिजल्ट PDF में हैं, उन्हें पेपर-II (कंप्यूटर-बेस्ड एग्जामिनेशन) के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
SSC JE Tier 1 Result 2025 में कुल 15,607 कैंडिडेट क्वालिफाई हुए हैं.

SSC JE Result 2025-26 OUT :  स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) ने  जूनियर इंजीनियर (सिविल, मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल) के पेपर- I का रिजल्ट जारी कर दिया है. SSC ने आज यानी 6 मार्च 2026 को अपनी ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर SSC JE पेपर-1 2025-26 का रिजल्ट जारी किया है. ये परीक्षा कंप्यूटर-बेस्ड मोड में हुई थी. जूनियर इंजीनियर (सिविल, मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल) एग्जामिनेशन, 2025 पेपर-I  का आयोजन 3 से 6 दिसंबर 2025 और 13 दिसंबर 2025 को हुआ था.

देश भर के कई शहरों में इसका आयोजन किया गया था.  इस परीक्षा में लाखों कैंडिडेट्स शामिल हुए थे. ऑफिशियल रिजल्ट नोटिस के अनुसार, जिन कैंडिडेट्स के रोल नंबर रिजल्ट PDF में हैं, उन्हें पेपर-II (कंप्यूटर-बेस्ड एग्जामिनेशन) के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है.

रिजल्ट कैसे चेक करें:

  1. रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले SSC की ऑफिशियल वेबसाइट https://ssc.gov.in ssc.gov.in पर जाएं.
  2. होमपेज पर सबसे ऊपर 'Result' टैब होगा. इसपर क्लिक करें.
  3. संबंधित परीक्षा का लिंक चुनें.
  4. अपना रोल नंबर/नाम चेक करने के लिए PDF डाउनलोड करें.

SSC JE Tier 1 Result 2025 में कुल 15,607 कैंडिडेट क्वालिफाई हुए हैं. कुल क्वालिफाई हुए कैंडिडेट में से 11,593 कैंडिडेट सिविल इंजीनियरिंग स्ट्रीम के हैं. जबकि 4,014 कैंडिडेट इलेक्ट्रिकल और मैकेनिकल इंजीनियरिंग स्ट्रीम से हैं. इन क्वालिफाई कैंडिडेट को SSC JE Tier 2 (Paper II) देना होगा.

किस कैटेगरी में कितने  कैंडिडेट क्वालिफाई हुए

OBC कैंडिडेट -6,000 से ज्यादा कैंडिडेट क्वालिफाई

SC कैंडिडेट-  3,683 कैंडिडेट क्वालिफाई

EWS कैटेगरी - 2,178 कैंडिडेट क्वालिफाई

UR कैटेगरी - 1,863 कैंडिडेट  क्वालिफाई

ST कैटेगरी-  1,556 कैंडिडेट क्वालिफाई

कब होगी SSC JE Tier 2 परीक्षा

SSC JE Tier 2 परीक्षा का आयोजन मार्च 2026 के चौथे सप्ताह में  किया जा सकता है. जिन भी उम्मीदवारों ने ये एग्जाम पास किया है वो SC JE Tier 2 परीक्षा की तारीख के लिए समय-समय पर SSC की बेवसाइट चेक करते रहे.

Featured Video Of The Day
Ali Khamenei की मौत के बाद Iran के नए लीडर को लेकर Trump का चौंकाने वाला बयान! | Iran Israel War