SSB Head Constable Recruitment 2026: अगर आप देश सेवा का जज्बा रखते हैं और सरकारी नौकरी की तलाश में हैं, तो सशस्त्र सीमा बल (SSB) आपके लिए एक बेहतरीन मौका लेकर आया है. एसएसबी ने हेड कांस्टेबल के 233 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. यह उन युवाओं के लिए शानदार अवसर है जो सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स (CAPF) में अपना करियर बनाना चाहते हैं. अगर आप 12वीं पास हैं, तो आप जॉब के लिए अप्लाई कर सकते हैं. जानिए कब से शुरू होंगे ऑनलाइन फॉर्म, कब तक कर सकते हैं अप्लाई, किस कैटेगरी के लिए कितनी पोस्ट है और आवेदन की पूरी प्रोसेस स्टेप-बाय-स्टेप..
कब से कब तक करें अप्लाई
इस भर्ती के लिए आवेदन 21 मार्च से शुरू हो चुके हैं, जो 20 अप्रैल तक चलेंगे. फॉर्म भरने के लिए आपको कहीं भटकने की जरूरत नहीं है, सीधे SSB की ऑफिशियल वेबसाइट ssb.gov.in पर जाकर अप्लाई करना होगा.
वैकेंसी की डिटेल
1. हेड कांस्टेबल (कम्युनिकेशन)
कुल पद- 197
जनरल (UR)- 87
OBC- 55
EWS- 18
SC- 20
ST- 17
2. हेड कांस्टेबल (इलेक्ट्रीशियन)
कुल पद- 29
जनरल- 13
ओबीसी- 07
EWS- 02
SC- 05
ST- 02
3. हेड कांस्टेबल (वेटनरी)
कुल पद- 05
जनरल- 03
एससी- 02
4. हेड कांस्टेबल (स्टीवर्ड)
कुल पद- 02
जनरल- 02
कौन कर सकता है अप्लाई
1. आपने किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं (इंटरमीडिएट) या उसके बराबर की परीक्षा पास की हो.
2. संबंधित काम में कम से कम 1 साल का वर्क एक्सपीरियंस होना जरूरी है.
उम्र सीमा
हेड कांस्टेबल (कम्युनिकेशन, स्टीवर्ड और वेटनरी) के लिए उम्र 18 से 27 साल तक होनी चाहिए. हेड कांस्टेबल (इलेक्ट्रीशियन) के लिए 18 से 25 साल तक के कैंडिडेट्स अप्लाई कर सकते हैं. यानी ज्यादातर पदों के लिए उम्र 18 से 27 साल के बीच होनी चाहिए. सरकारी नियमों के मुताबिक आरक्षित वर्गों को उम्र में छूट भी मिलेगी.
ऑनलाइन फॉर्म कैसे भरें
1. सबसे पहले SSB की ऑपिशियल वेबसाइट ssb.gov.in पर जाएं.
2. होमपेज पर 'Recruitment' टैब में जाकर हेड कांस्टेबल भर्ती वाले लिंक पर क्लिक करें.
3. अपना ईमेल और मोबाइल नंबर डालकर रजिस्ट्रेशन करें.
4. फॉर्म में अपनी बेसिक जानकारी नाम, पता, क्वालिफिकेशन भरें.
5. अपना फोटो और सिग्नेचर स्कैन करके अपलोड करें.
6. ऑनलाइन फीस जमा करें और फॉर्म को सबमिट कर दें.
7. भविष्य के लिए कन्फर्मेशन पेज का प्रिंटआउट जरूर ले लें.
यह भी पढ़ें- चंडीगढ़ प्रशासन भर्ती 2026: क्लर्क और स्टेनो-टाइपिस्ट के 257 पदों के लिए आवेदन कल से शुरू