SBI में सरकारी नौकरी का आखिरी मौका! कल बंद हो रहे हैं आवेदन, बिना परीक्षा पा सकते हैं बड़ी पोस्ट

SBI SCO भर्ती 2026: 116 पदों के लिए आवेदन करने का कल आखिरी दिन है. बिना लिखित परीक्षा, इंटरव्यू के आधार पर सरकारी बैंक में ऑफिसर बनने का मौका.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
SBI SCO Recruitment 2026 : इस भर्ती की सबसे खास बात यह है कि इसमें आपको लंबी-चौड़ी लिखित परीक्षा देने की जरूरत नहीं है.

Sbi sco recruitment 2026 : अगर आप बैंकिंग सेक्टर में अपना करियर बनाना चाहते हैं और अब तक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की इस भर्ती के लिए फॉर्म नहीं भरा है, तो जल्दी करें. देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक SBI में स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर (SCO) के 116 पदों पर आवेदन करने की आखिरी तारीख कल यानी 16 मार्च, 2026 है. 

यह भी पढ़ें- Jobs 2026 : DTC में कंडक्टरों की टीम को ऐसे किया जाएगा दूर, जानिए प्रोसेस

Sbi sco recruitment 2026 : किन पदों पर हो रही है भर्ती?

SBI इस बार 116 खाली पदों को भरने जा रहा है. इसमें मुख्य रूप से असिस्टेंट वाइस प्रेसिडेंट (AVP) और डिप्टी मैनेजर के पद शामिल हैं. इन पदों को अलग-अलग विभागों जैसे IS ऑडिट और चार्टर्ड अकाउंटेंट-इंटरनल ऑडिट के लिए निकाला गया है.

एप्लिकेशन फॉर्म सबमिट लिंक

Sbi sco recruitment 2026 : क्या है सिलेक्शन का तरीका?

इस भर्ती की सबसे खास बात यह है कि इसमें आपको लिखित परीक्षा देने की जरूरत नहीं है. बैंक आपके द्वारा भरे गए एप्लिकेशन फॉर्म के आधार पर उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट करेगा. यानी आपके अनुभव और क्वालिफिकेशन को देखा जाएगा. इसके बाद चुने गए लोगों को सीधे इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा. इंटरव्यू में पास होने वाले उम्मीदवारों का सिलेक्शन पक्का हो जाएगा.

Sbi sco recruitment 2026 : आवेदन की फीस और जरूरी जानकारी

SBI ने इसके लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 23 फरवरी से शुरू की थी. कल यानी 16 मार्च आवेदन का अंतिम दिन है. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आखिरी समय की सर्वर की दिक्कतों से बचने के लिए आज ही अपना फॉर्म सबमिट कर दें.

Advertisement

Sbi sco recruitment 2026 : कैसे करें आवेदन? 

  1. सबसे पहले SBI की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाएं और वहां Careers वाले सेक्शन पर क्लिक करें.
  2. इसके बाद Current Openings में जाकर SBI Specialist Cadre Officer Recruitment 2026 के लिंक को चुनें.
  3. अपनी ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर का इस्तेमाल करके रजिस्ट्रेशन करें.
  4. मांगी गई सभी जरूरी जानकारी (पर्सनल और प्रोफेशनल) भरें.
  5. अपने डॉक्यूमेंट्स, फोटो और साइन की स्कैन कॉपी अपलोड करें.
  6. अपनी कैटेगरी के हिसाब से फीस जमा करें और फॉर्म सबमिट कर दें.
  7. भविष्य के लिए कन्फर्मेशन पेज का प्रिंटआउट जरूर निकाल लें.
Featured Video Of The Day
Bengal Election 2026 Dates: पश्चिम बंगाल में 23 और 29 को वोटिंग,4 मई को आएंगे चुनाव नतीजे | Breaking