35 हजार से ज्यादा पदों पर आने वाली है Sarkari Naukri, 12वीं पास से लेकर ग्रेजुएट तक कर सकते हैं अप्लाई

सरकारी जॉब की तैयारी कर रहे कैंडिडेट्स के लिए बड़ी खबर है. जल्द ही 35,000 से ज्यादा पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू होने जा रही है. 12वीं पास से लेकर ग्रेजुएट लेवल तक के स्टूडेंट्स इसके लिए अप्लाई कर सकते हैं. जानिए वैकेंसी डिटेल्स.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
इस भर्ती प्रक्रिया में सेकेंड इंटर लेवल और CGL-4 जैसी बड़ी परीक्षाएं शामिल रहेंगी.

Sarkari Job 2026: अगर आप भी सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं और वैकेंसी का इंतजार कर रहे हैं, तो आपके लिए बड़ी खुशखबरी है. स्टेट गवर्नमेंट से लेकर सेंट्रल लेवल (Central government job 2026) तक नौकरियों की बहार आने वाली है. इस बार एक-दो नहीं, बल्कि 35,000 से ज्यादा भर्तियां लाइन में हैं, जिनकी प्रोसेस जल्द ही शुरू होने जा रही है. तो चलिए जानते हैं ये वैकेंसी कहां निकलने वाली हैं और कौन-कौन अप्लाई कर सकता है.

यह भी पढ़ें- IIT से भी ज्यादा पेटेंट फाइल कर रहीं प्राइवेट यूनिवर्सिटीज, जानें क्या है इसका पूरा प्रोसेस

Sarkari Job 2026: बिहार में 35,000 से ज्यादा पद भरे जाएंगे

BSSC (Bihar Staff Selection Commission) ने अपनी आने वाली भर्तियों का एग्जाम कैलेंडर जारी कर दिया है, जिसके तहत राज्य में 35,000 से ज्यादा पद भरे जाएंगे. ये वैकेंसी अलग-अलग विभागों और अलग-अलग लेवल पर होंगी. 12वीं पास से लेकर ग्रेजुएट स्तर तक के कैंडिडेट्स के लिए मौके ही मौके हैं.

Sarkari Job 2026: कौन-कौन-से बड़े एग्जाम होंगे

इस भर्ती प्रक्रिया में सेकेंड इंटर लेवल और CGL-4 जैसी बड़ी परीक्षाएं शामिल रहेंगी. इन परीक्षाओं का इंतजार हर साल लाखों स्टूडेंट्स करते हैं. इसका फायदा इन सभी स्टूडेंट्स को होगा, क्योंकि पहले उन्हें सिर्फ अनुमान रहता था कि परीक्षा कब होगी, लेकिन अब संभावित तारीखें आने से तैयारी को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी. आप हर एग्जाम के अनुसार, महीनों का प्लान बना सकते हैं कि कब कौन-सा सेलेबस खत्म करना है, कब रिवीजन करना है और कब मॉक टेस्ट देना है.

Sarkari Job 2026: इंजीनियरिंग के स्टूडेंट्स के लिए सुनहरा मौका

इंजीनियरिंग कर चुके छात्रों के लिए भी शानदार खबर आई है. HPCL (Hindustan Petroleum Corporation Ltd) ने ग्रेजुएट अप्रेंटिस ट्रेनी के 608 पदों पर वैकेंसी निकाली है. सबसे खास बात कि न कोई रिटेन एग्जाम और ना ही इंटरव्यू है. सिर्फ मेरिट के आधार पर ही कैंडिडेट्स को सेलेक्ट किया जाएगा.

Sarkari Job 2026: HPCL वैकेंसी के लिए कौन कर सकता है अप्लाई

  • सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल और इंस्ट्रूमेंटेशन ब्रांच के स्टूडेंट्स
  • 2023 या उसके बाद पास कैंडिडेट्स जिनकी उम्र 18 से 25 साल तक है

Sarkari Job 2026: कब तक कर सकते हैं अप्लाई

एसपीसीएल की वैकेंसी के लिए अप्लाई करना चाहते हैं, तो ऑनलाइन आवेदन की आखिरी तारीख 2 मार्च 2026 है. इससे पहले-पहले तक ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर फॉर्म भर दें. इसमें सेलेक्ट होने पर हर महीने 25,000 रुपये स्टाइपेंड मिलेगा.

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Bharat Ki Baat Batata Hoon | भारतीय सुरक्षाबलों ने ना'पाक' साजिश ऐसे की नाकाम!
Topics mentioned in this article