RSSB Agriculture Supervisor Exam 2026: राजस्थान कृषि पर्यवेक्षक (Agriculture Supervisor) सीधी भर्ती परीक्षा आज यानी 18 अप्रैल, 2026 को राज्य के 38 जिलों में आयोजित की जा रही है. इस परीक्षा का आयोजन कुल 600 परीक्षा केंद्रों पर किया जा रहा है. राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड इस परीक्षा को करवा रहा है. जानकारी के अनुसार कुल 1.82 लाख उम्मीदवार इस परीक्षा में हिस्सा ले रहे हैं. इस परीक्षा को एक ही पाली में करवाया जाएगा जो कि सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक निर्धारित है. इस भर्ती के तहत कुल 1,100 रिक्त पदों को भरा जाना है.
अगर किसी उम्मीदवार ने अभी तक अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं किया है तो वो आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर एडमिट कार्ड को तुरंत डाउनलोड कर ले. एडमिट कार्ड के बिना एग्जाम में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी.
क्या है परीक्षा पैटर्न
राजस्थान कृषि पर्यवेक्षक भर्ती परीक्षा कुल 300 अंकों की होने वाली है. प्रत्येक प्रश्न 3 अंक का होगा और हर गलत उत्तर पर एक तिहाई अंक काटा जाएगा. सामान्य हिन्दी, राजस्थान का सामान्य ज्ञान, शस्य विज्ञान, Horticulture और Animal Husbandry से जुड़े सवाल परीक्षा में पूछे जाएंगे. ये एग्जाम कुल 2 घंटे का होगा. जो भी उम्मीदवार इस चरण में पास होंगे उन्हें दस्तावेज सत्यापन/साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा.
उम्मीदवारों को करना होगा इन नियमों का पालन
- जो भी उम्मीदवार आज ये परीक्षा देने जा रहे हैं, उन्हें परीक्षा केंद्र पर कम से कम 1 से 1.5 घंटे पहले पहुंचना होगा.
- परीक्षा शुरू होने से 1 घंटा पहले ही केंद्र का गेट बंद कर दिए जाएंगे. उसके बाद किसी को भी केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी.
- परीक्षा केंद्र में Admit Card के आधार पर ही प्रवेश मिलेगा. आधार कार्ड के साथ अपना पहचान पत्र जैसे आधार कार्ड भी साथ लेकर जाएं.
- राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने हर उम्मीदवार को ड्रेस कोड का पालन करने को कहा है.