RRB NTPC Exam Date 2026 OUT: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने नॉन-टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी (NTPC) ग्रेजुएट लेवल के लिए CBT-1 परीक्षा 2026 की तारीख जारी कर दी है. रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) के नोटिफिकेशन के अनुसार आरआरबी एनटीपीसी स्नातक स्तर सीबीटी-1 परीक्षा 16 मार्च 2026 से शुरू होगी. ये परीक्षा 27 मार्च 2026 तक चलेगी. इसका आयोजन देश भर के प्रमुख शहरों में किया जाएगा. जिन भी उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वो अपनी तैयारी तेज कर दें. एग्जाम शुरू होने में ेक महीना ही बचा है.
कितने पदों पर होगी भर्ती
रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) के नोटिफिकेशन के अनुसार इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 5,810 पदों को भरा जाना है. RRB NTPC 2026 भर्ती परीक्षा कई चरणों में होगी. पहला चरण CBT-1 और दूसरा चरण CBT-2 है. CBT-1 में 90 मिनट का पेपर होता है. इस पेपर में 100 सवाल पूछे जाएंगे. जिसमें से 40 जनरल अवेयरनेस, 30 गणित और 30 जनरल इंटेलिजेंस व रीजनिंग से जुड़े होंगे.
CBT-2 एक कॉमन एग्जाम होगा. इस एग्जाम की अवधि भी 90 मिनट की होगी. इस पेपर में कुल 120 होंगे जो कि जनरल अवेयरनेस, गणित और जनरल इंटेलिजेंस व रीजनिंग के होंगे. इस एग्जाम की तारीख CBT-1 एग्जाम के बाद जारी की जाएगी.
इन दोनों चरण के बाद उम्मीदवारों को कंप्यूटर बेस्ड टाइपिंग स्किल टेस्ट (CBTST) देना होगा. जो भी इस एग्जाम को पास करेंगे उन्हें डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल जांच से गुजरना होगा. सभी चरण सफलतापूर्वक पास करने वाले उम्मीदवारों की भर्ती की जाएगी.
किन पदों पर होगी भर्ती
इस भर्ती प्रक्रिया के तहत इंडियन रेलवे में स्टेशन मास्टर, गुड्स ट्रेन मैनेजर और सीनियर क्लर्क जैसे पदों को भरा जाना है. इस नौकरी के लिए लाखों लोग आवेदन करते हैं. इसलिए आप अच्छे से तैयारी करें. ताकि इस एग्जाम क्रैक कर सकें.