RRB Group D PET Result 2026 : रेलवे ग्रुप D फिजिकल टेस्ट में बड़ी छंटनी, 1,032 अभ्यर्थी दौड़ से हुए बाहर

बता दें कि 1,619 उम्मीदवार निर्धारित मानकों को पूरा कर अगले चरण के लिए पात्र हुए, जबकि 1,032 अभ्यर्थी फिजिकल टेस्ट में सफल नहीं हो सके। भर्ती प्रक्रिया में सफलता दर 61% दर्ज की गई.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
पीईटी परीक्षा में सफल उम्मीदवार 61.00% और असफल 38.88% रहे. 

Railway Group D Recruitment 2026 : रेलवे भर्ती प्रकोष्ठ (आरआरसी) प्रयागराज की ओर से 25 से 28 जुलाई को डीएसए ग्राउंड में आरआरबी ग्रुप डी के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) आयोजित की गई. बता दें कि यह सहायक , पॉइंट्समैन, ट्रैक मेंटेनर-IV सहित अन्य पदों के लिए आयोजित की गई थी. जिसमें से 31 जुलाई परीक्षा के लिए रिजर्व डे था. बता दें कि इस परीक्षा में कुल 3736 लोगों को शामिल होने के लिए बुलाया गया था, जिसमें पुरुष कैंडिडेट 3,511 और महिला कैंडिडेट 225 शामिल थीं. इसमें से 2654 अभ्यर्थी ही शामिल हुए.

PET में 1032 हुए फेल

इन शामिल कैंडिडेट्स में से 1619 इस फिजिकल टेस्ट को पार कर पाए बाकी के 1032 इस दौड़ से बाहर हो गए. यानी पीईटी परीक्षा में सफल उम्मीदवार 61.00% और असफल 38.88% रहे 

क्या है पीईटी एग्जाम

विदित हो कि शारीरिक दक्षता परीक्षा भर्ती प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण है, जिसमें प्रत्येक परीक्षार्थी को निर्धारित मानकों के अनुसार अपनी शारीरिक क्षमता का प्रदर्शन करना होता है. 

शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए निर्धारित मानकों के तहत पुरुष अभ्यर्थियों को 1,000 मीटर की दौड़ 4 मिनट 15 सेकंड में पूरी करनी होती है. इसके अलावा 35 किलोग्राम वजन उठाकर 100 मीटर की दूरी 2 मिनट में एक बार में तय करना होता है. 

Advertisement

वहीं, महिला अभ्यर्थियों के लिए 1,000 मीटर की दौड़ के लिए 5 मिनट 40 सेकंड का समय तय है और उन्हें 20 किलोग्राम वजन उठाकर 100 मीटर की दूरी 2 मिनट में एक बार में पूरी करनी है.

अगले चरण में पात्रता प्राप्त करने के लिए इन दोनों मानकों को सफलतापूर्वक पूरा करना आवश्यक है.

रेल प्रशासन द्वारा मैदान पर सबसे पहले PET सत्यापन किया जाता है, जिसके बाद बायोमैट्रिक पहचान और आधार प्रमाणीकरण और फिर आर एफ आई डी (RFID) रजिस्ट्रेशन पूरा किया जाता है. इस प्रोसेस के बाद अभ्यर्थियों को दौड़ की दूरी, समय सीमा और वजन उठाने के नियमों की पूरी जानकारी दी जाती है.

Advertisement

उत्तर मध्य रेलवे एवं रेलवे भर्ती प्रकोष्ठ, इलाहाबाद का उद्देश्य संपूर्ण भर्ती प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सुचारु रूप से संपन्न कर योग्य अभ्यर्थियों का चयन सुनिश्चित करना है.

यह भी पढ़ें- IBPS Clerk Vacancy 2026: बैंक क्लर्क के 11,403 पदों के लिए आज से आवेदन शुरू, Mains Exan पैटर्न में बड़ा बदलाव

Featured Video Of The Day
CWG में भारत का दबदबा! 8वें दिन अपने नाम किये 2 गोल्ड