राजस्थान SI भर्ती परीक्षा की पहली पारी संपन्न, छोटे जिलों ने उपस्थिति में बड़े शहरों को पछाड़ा

RPSC SI भर्ती परीक्षा 2025 की पहली पारी संपन्न. बूंदी और बांसवाड़ा में रही रिकॉर्ड उपस्थिति, जानें पेपर का स्तर और ओएमआर से जुड़े नए नियम.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
परीक्षा के आंकड़ों पर नजर डालें तो एसआई परीक्षा के लिए कुल 3,85,020 अभ्यर्थी रजिस्ट्रड थे, जिनमें से 2,32,352 परीक्षा देने पहुंचे.


RPSC SI exam 2025 : राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) द्वारा आयोजित सब इंस्पेक्टर (SI) भर्ती परीक्षा 2025 का आगाज रविवार को बेहद शांतिपूर्ण माहौल में हुआ. पहली पारी में 'जनरल हिंदी' के पेपर के साथ प्रदेशभर के परीक्षा केंद्रों पर युवाओं का जोश देखने को मिला. कड़े सुरक्षा इंतजामों और प्रशासनिक मुस्तैदी के बीच पहली पारी का एग्जाम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ. 

छोटे शहरों ने मारी बाजी

परीक्षा के आंकड़ों पर नजर डालें तो एसआई परीक्षा के लिए कुल 3,85,020 अभ्यर्थी रजिस्ट्रड थे, जिनमें से 2,32,352 परीक्षा देने पहुंचे. प्रदेश में औसत उपस्थिति 60.35% दर्ज की गई. दिलचस्प बात यह है कि बूंदी (71.22%) और बांसवाड़ा (70.78%) जैसे जिलों में उपस्थिति सबसे अधिक रही. इसका मुख्य कारण स्थानीय अभ्यर्थियों की अधिक संख्या और परीक्षा केंद्रों की नजदीकी रही.

वहीं, जयपुर (55.99%), अजमेर (54.42%) और उदयपुर (54.96%) जैसे बड़े केंद्रों पर उपस्थिति का ग्राफ थोड़ा कम रहा. बड़े शहरों में बाहरी जिलों से आने वाले अभ्यर्थियों को यातायात, आवास और लंबी दूरी जैसी चुनौतियों का सामना करना पड़ा, जिसका असर साफ तौर पर उपस्थिति पर दिखा.

पेपर रहा संतुलित, व्यवस्थाएं थी अच्छी

अजमेर के राजकीय कन्या महाविद्यालय में भी पहली पारी का पेपर शांतिपूर्ण रहा. परीक्षा देकर निकले अभ्यर्थियों के चेहरों पर संतोष दिखा. युवाओं का कहना था कि पेपर उनकी तैयारी के अनुरूप ही था. पेपर सिलेबस से ही आया था इसलिए आसान था. 

Advertisement

बता दें इस बार ओएमआर शीट को लेकर भी विशेष सावधानी बरती गई; अभ्यर्थियों को स्पष्ट निर्देश थे कि एक भी विकल्प गलत भरने या खाली छोड़ने पर नेगेटिव मार्किंग का सामना करना पड़ेगा.

प्रशासन की रही कड़ी नजर

आरपीएससी (RPSC Exam) और राज्य सरकार की ओर से किए गए इंतजामों की अभ्यर्थियों ने सराहना की. केंद्रों पर चेकिंग से लेकर प्रवेश तक की प्रक्रिया पारदर्शी रही. प्रदेश के अन्य जिलों में भी उपस्थिति 55 से 69 प्रतिशत के बीच बनी रही, जिससे यह साफ है कि युवाओं में खाकी वर्दी को लेकर भारी उत्साह है.

Advertisement

यह भी पढ़ें- RPSC SI Exam 2026 LIVE UPDATES: SI भर्ती की पहली पारी की परीक्षा संपन्न, इतने अभ्यर्थियों ने छोड़ा Exam

Featured Video Of The Day
Iran में Trump के ऑपरेशन पायलट को कैसे दिया अंजाम? 48 घंटे की जंग, कैसे निकला Pilot?