जम्मू और कश्मीर सेवा चयन बोर्ड (JKSSB) ने सब-इंस्पेक्टर (टेलीकम्युनिकेशन) के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है. नोटिफिकेशन के अनुसार सब-इंस्पेक्टर (टेलीकम्युनिकेशन) के 83 पदों को भरा जाना है, जो भी इच्छुक उम्मदीवार इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं वो जम्मू और कश्मीर सेवा चयन बोर्ड (JKSSB) की आधिकारिक साइट पर जाकर आवेदन फॉर्म भर दें. आवेदन करने की प्रक्रिया 4 फरवरी 2026 से शुरू हो गई है. जो कि 5 मार्च 2026 तक चलेगी. नोटिफिकेशन के अनुसार इस पद के लिए केवल वही उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं जिनके पास BE या BTech की डिग्री होगी.
क्या है चयन प्रक्रिया
चयन प्रक्रिया को चार चरण में बांट गया है जो कि लिखित परीक्षा, PFT, PET और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन है. लिखित परीक्षा जो कि ऑब्जेक्टिव टाइप होगी, उसे जो उम्मीदवार पास करेंगे उन्हें अगले चरण के लिए बुलाया जाएगा. बता दें कि लिखित परीक्षा में निगेटिव मार्किंग भी होगी. यानी गलत जवाब देने पर नंबर काटे जाएंगे.
कितनी होनी चाहिए आयु
एज लिमिट की बात की जाए तो इस भर्ती के लिए केवल वही उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं जिनकी न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम 28 साल होगी. रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को अधिकतम उम्र में सरकारी नियमों के तहत छूट दी जाएगी.
आवेदन करने के लिए अनुसूचित जनजाति/अनुसूचित जाति को 700 रुपये फीस भरनी होगी. जबकि एससी, एसटी-1, एसटी-2 और ईडब्ल्यूएस के लिए ये फीस 600 रुपये रखी गई है.
क्या है आवेदन प्रक्रिया
- आवेदन करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट jkssb.nic.in पर जाएं.
- यहां पर भर्ती से संबंधित लिंक होगा, उसपर क्लिक कर दें.
- फॉर्म भरने से पहले रजिस्ट्रेशन करना होगा. सभी डिटेल्स सही से भर दें.
- इसके बाद आवेदन फॉर्म भर दें. साथ ही फीस जमा कर दें.