पंजाब में PCS परीक्षा को लेकर क्या है पूरा बवाल? जानें क्यों हो रही री-एग्जाम की मांग

Punjab PCS Mains Protest: पंजाब लोक सेवा आयोग की तरफ से पीसीएस मेन्स का आयोजन किया गया था, जिसे लेकर अब विवाद बढ़ता जा रहा है. अभ्यर्थियों ने इसे लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
पंजाब लोक सेवा आयोग की परीक्षा को लेकर विवाद

पंजाब लोक सेवा आयोग (PPSC) की पीसीएस परीक्षा को लेकर बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है. परीक्षा प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं और पारदर्शिता की कमी के आरोपों को लेकर अभ्यर्थी लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं और परीक्षा को रद्द करने की मांग हो रही है. प्रदर्शनकारियों की मुख्य मांग पूरे मामले की सीबीआई जांच और पीसीएस परीक्षा दोबारा आयोजित करवाने की है. ऐसे में आइए जानते हैं कि पंजाब पीसीएस परीक्षा को लेकर हो रहा ये पूरा बवाल क्या है और क्यों अभ्यर्थियों को सड़कों पर उतरना पड़ रहा है. 

क्या है पूरा मामला?

पंजाब लोक सेवा आयोग की तरफ से PCS मेन्स परीक्षा आयोजित की गई थी. इस परीक्षा का रिजल्ट आने के बाद बवाल शुरू हुआ. आरोप लगा कि एक ही सीक्वेंस में बैठे कई छात्रों को पास किया गया है. इसके अलावा पंजाब से बाहर के अभ्यर्थियों को फायदा पहुंचाने के आरोप भी लग रहे हैं. अभ्यर्थियों ने आरोप लगाया है कि एक ही सेंटर के 24 प्रतिशत अभ्यर्थी मेन्स में पास हो गए हैं, जो संभव नहीं है. अब इस मामले की जांच सीबीआई से कराने की मांग हो रही है, साथ ही इंटरव्यू प्रक्रिया पर जांच तक रोक लगाने की भी मांग है. 

अभ्यर्थियों ने क्या कहा?

अभ्यर्थियों ने मूल्यांकन प्रक्रिया और मेरिट लिस्ट पर सवाल उठाए हैं. धरने में शामिल पीसीएस परीक्षा में अपीयर हुए अभ्यर्थियों ने कहा कि पिछले आठ से नौ महीनों से परीक्षा प्रक्रिया को लेकर उनके मन में कई सवाल हैं. उन्होंने कहा कि आयोग की ओर से अपनाई गई मूल्यांकन प्रक्रिया को लेकर पारदर्शिता स्पष्ट नहीं है. अभ्यर्थियों की मांग है कि उत्तर पुस्तिकाओं की जांच करने वाले परीक्षकों की योग्यता, उनकी नियुक्ति और मूल्यांकन प्रक्रिया से संबंधित जानकारी सार्वजनिक की जाए. इसके अलावा श्रेणीवार चयनित उम्मीदवारों की सूची और उनके रोल नंबर भी सार्वजनिक किए जाएं, ताकि पूरी प्रक्रिया को लेकर उठ रहे सवालों का जवाब मिल सके.

अभ्यर्थियों ने कहा कि उनकी तीन-चार प्रमुख मांगें हैं, जिनमें सबसे अहम पूरे मामले की सीबीआई जांच करवाना है. उनका कहना है कि परीक्षा परिणाम और चयन के क्रम को लेकर सामने आए सवालों की निष्पक्ष जांच जरूरी है. इसके अलावा अभ्यर्थियों ने साफ किया कि वो केवल कॉपियों की दोबारा जांच नहीं चाहते, बल्कि पूरी पीसीएस परीक्षा दोबारा आयोजित करवाने की मांग कर रहे हैं. उनका कहना है कि पिछले आठ-नौ महीनों की प्रक्रिया में पारदर्शिता को लेकर उनका भरोसा प्रभावित हुआ है.

Advertisement

चुनावी माहौल के बीच विपक्ष हमलावर

पंजाब में अगले कुछ महीनों में चुनाव होने वाले हैं. ऐसे में विपक्षी दलों ने भी इस मुद्दे पर भगवंत मान सरकार को घेरना शुरू कर दिया है.  अभ्यर्थियों ने इस मामले को लेकर राज्यसभा सांसद और बीजेपी के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ से मुलाकात की. इस दौरान बीजेपी की तरफ से भी मामले की जांच की मांग उठी और प्रदर्शन की चेतावनी भी दी गई है. हालांकि पंजाब सरकार की तरफ से कहा गया है कि ये तमाम दावे झूठे हैं. 

यह भी पढ़ें | DANICS और DANIPS अधिकारियों में क्या होता है अंतर? जानें कैसे मिलती है ये नौकरी

Advertisement

यह भी पढ़ें | Success Story: सबसे कम उम्र में IAS बनने वाले शेख अंसार की कहानी, पिता ने ऑटो चलाकर किया था गुजारा

Featured Video Of The Day
अखिलेश का नया 80-20 फॉर्मूला - बोले BJP गठबंधन 80 सीट पर ही लड़ने लायक होगा
Topics mentioned in this article
Punjab PCS
Punjab PCS Mains Exam
Punjab PCS Exam Protest
Punjab PCS Controversy

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं