PSSSB Excise Inspector Recruitment 2026: पंजाब में आबकारी निरीक्षक के 197 पदों पर निकली भर्ती, ग्रेजुएशन पास युवा जल्द करें अप्लाई

पंजाब आबकारी विभाग में 197 इंस्पेक्टर पदों के लिए भर्ती निकली है. ग्रेजुएशन और 10वीं में पंजाबी पास युवा 6 मार्च 2026 तक sssb.punjab.gov.in पर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
आपके पास कम से कम 120 घंटे का कंप्यूटर कोर्स सर्टिफिकेट या DOEACC का 'O' लेवल सर्टिफिकेट होना चाहिए.

PSSSB Excise Inspector Recruitment 2026 : पंजाब अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (PSSSB) ने साल 2026 के लिए आबकारी और कराधान निरीक्षक (Excise and Taxation Inspector) के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इस बार कुल 197 पदों पर नियुक्तियां की जानी हैं. ऐसे में आइए जानते हैं इस भर्ती से जुड़ी जरूरी तारीखें, सेलेक्शन का तरीका और सैलरी.

यह भी पढ़ें- UPPSC Interview 2024: कल से शुरू हो रहे हैं यूपी पीसीएस के इंटरव्यू, पहली बार में सफलता पाने के लिए अपनाएं ये धाकड़ रणनीति

आवेदन की जरूरी तारीखें 

  • आवेदन शुरू होने की तारीख: 13-14 फरवरी 2026
  • आवेदन की लास्ट डेट: 06 मार्च 2026
  • फीस जमा करने की लास्ट डेट: 06 मार्च 2026

कौन कर सकता है अप्लाई? 

पढ़ाई 

आपके पास किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (ग्रेजुएशन) होनी चाहिए.

पंजाबी भाषा

10वीं कक्षा (मैट्रिक) में पंजाबी विषय का होना जरूरी है.

कंप्यूटर कोर्स

आपके पास कम से कम 120 घंटे का कंप्यूटर कोर्स सर्टिफिकेट या DOEACC का 'O' लेवल सर्टिफिकेट होना चाहिए.

उम्र सीमा - Age Limit

उम्मीदवार की उम्र कम से कम 18 साल और अधिकतम 37 साल (सामान्य वर्ग के लिए) होनी चाहिए. आरक्षित वर्गों (SC/ST/BC) को पंजाब सरकार के नियमों के अनुसार उम्र में छूट दी जाएगी.

कितनी मिलेगी सैलरी? 

चयनित होने वाले उम्मीदवारों को 7वें वेतन आयोग के तहत वेतन मिलेगा. आबकारी निरीक्षक का शुरुआती बेसिक पे 35,400 रुपये प्रति महीना होगा. इसके अलावा सरकारी नियमों के अनुसार अन्य भत्ते और सुविधाएं भी दी जाएंगी.

कैसा होगा सिलेक्शन प्रोसेस? Selection Process

लिखित परीक्षा 

यह परीक्षा ऑफलाइन होगी और कुल 100 अंकों की होगी. इसमें जनरल अवेयरनेस, गणित, रीजनिंग, कंप्यूटर और भाषा (अंग्रेजी/पंजाबी) से सवाल पूछे जाएंगे. ध्यान रहे, इसमें 0.25 की नेगेटिव मार्किंग भी है.

टाइपिंग टेस्ट 

लिखित परीक्षा पास करने वालों को टाइपिंग टेस्ट देना होगा. यह सिर्फ क्वालिफाइंग होगा, यानी इसके नंबर मेरिट में नहीं जुड़ेंगे, लेकिन इसे पास करना जरूरी है.

Advertisement
Featured Video Of The Day
Peeragarhi Car Case: कातिल Kamaruddin पर चौंकाने वाला खुलासा! | Delhi News | Latest | Crime | NDTV