Post Budget webinar 2026: अब स्कूल-कॉलेज में बनेंगे 'कंटेंट क्रिएटर', पीएम मोदी कल बताएंगे पूरा प्लान

पीएम मोदी 9 मार्च 2026 को पोस्ट-बजट वेबिनार में शिक्षा और कौशल विकास पर बात करेंगे. जानिए 15,000 स्कूलों में बनने वाली कंटेंट क्रिएटर लैब्स और 20 लाख नौकरियों का पूरा प्लान.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
यह पूरा कार्यक्रम सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय (I&B Ministry) के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर लाइव दिखाया जाएगा.

Post Budget webinar 2026 : अगर आप या आपके बच्चे यूट्यूबर, गेमर या एनिमेटर बनने का सपना देखते हैं, तो केंद्र सरकार आपके लिए एक बड़ा मौका लेकर आई है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 मार्च 2026 को सुबह 11:30 बजे एक खास वेबिनार को संबोधित करेंगे. इस दौरान वह बताएंगे कि कैसे सरकार देश के स्कूल-कॉलेजों में कंटेंट क्रिएटर लैब्स (CCL) बनाकर युवाओं की किस्मत बदलने वाली है.

योगी सरकार का बड़ा तोहफा: 'पिंक रोजगार महाकुंभ 2026' में 5000 महिलाओं को मिली नौकरी, CM ने बांटे नियुक्ति पत्र

क्या है सरकार का मास्टर प्लान?

हाल ही में आए बजट 2026-27 में सरकार ने ऑरेंज इकोनॉमी यानी क्रिएटिव सेक्टर को बढ़ावा देने के लिए बड़े एलान किए थे. इसी कड़ी में देश के 15,000 स्कूलों और 500 कॉलेजों में आधुनिक 'एवीजीसी (AVGC) कंटेंट क्रिएटर लैब्स' बनाई जाएंगी. एवीजीसी का मतलब है एनिमेशन, विजुअल इफेक्ट्स, गेमिंग और कॉमिक्स. सरकार का लक्ष्य है कि 2030 तक इस क्षेत्र में 20 लाख नए रोजगार पैदा किए जाएं.

वेबिनार में क्या-क्या होगा?

इस वेबिनार का नाम "सबका साथ, सबका विकास - लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करना: शिक्षा, कौशल और यूनिवर्सिटी टाउनशिप" रखा गया है.

Advertisement
उद्घाटन (11:30 AM)

पीएम मोदी अपने भाषण में बताएंगे कि कैसे तकनीक और क्रिएटिविटी मिलकर भारत की अर्थव्यवस्था को मजबूत करेंगे.

ब्रेकआउट सेशन (12:20 PM)

इसमें एक्सपर्ट्स चर्चा करेंगे कि स्कूलों और कॉलेजों में इन लैब्स को कैसे शुरू किया जाएगा. इस सेशन की कमान 'व्हिसलिंग वुड्स' के चैतन्य चिंचलीकर संभालेंगे.

दिग्गजों की मौजूदगी

चर्चा में सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के सचिव संजय जाजू, फिक्की (FICCI) के डॉ. आशीष कुलकर्णी और एडोब इंडिया (Adobe India) जैसी कंपनियों के बड़े अधिकारी शामिल होंगे.

Advertisement
समापन भाषण

शाम 5:25 बजे सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव इस पूरे कार्यक्रम का सार पेश करेंगे.

आप कहां देख सकते हैं?

यह पूरा कार्यक्रम सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय (I&B Ministry) के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर लाइव दिखाया जाएगा. इसमें स्टूडेंट्स, पेरेंट्स, स्टार्टअप्स और टीचर्स सभी को जुड़ने की सलाह दी गई है.
 

Featured Video Of The Day
Jordan पहुंचे Zelensky! किंग अब्दुल्ला द्वितीय से मुलाकात, ड्रोन-मिसाइल सुरक्षा पर चर्चा | War news
Topics mentioned in this article