PCS इंटरव्यू निकालने के बाद कौन सी नौकरी मिलती है? ऐसे तय होता है कैडर

PCS इंटरव्यू क्लियर करने के बाद उम्मीदवारों को कौन सी नौकरी मिलती है और कैडर कैसे तय होता है ये पूरी प्रक्रिया मेरिट और प्रेफरेंस पर आधारित होती है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
PCS की नौकरी में समय के साथ आपकी कुर्सी और ताकत दोनों बढ़ती जाती हैं.

PSC Cadre Allotment: PCS का इंटरव्यू क्लियर करना किसी भी उम्मीदवार के लिए बड़ा टर्निंग पॉइंट होता है. कई साल की मेहनत, लगन और लगातार तैयारी के बाद जब फाइनल लिस्ट में नाम आता है तो सबसे पहला सवाल यही होता है कि अब नौकरी कौन सी मिलेगी और पोस्टिंग कहां होगी. बहुत से कैंडिडेट्स को लगता है कि इंटरव्यू के बाद तुरंत कोई तय नौकरी मिल जाती है, लेकिन असल में इसके पीछे एक पूरा सिस्टम काम करता है. यही सिस्टम तय करता है कि आपको कौन सा पद मिलेगा और आपका कैडर कहां होगा.

यह भी पढ़ें- यूपी PCS इंटरव्यू की हो रही है शुरुआत, जानें कैसे पूछे जाते हैं सवाल

PCS परीक्षा पास करने के बाद मिल सकती हैं ये नौकरियां

PCS परीक्षा पास करने के बाद उम्मीदवारों को राज्य सरकार के अलग अलग प्रशासनिक पदों पर नियुक्त किया जाता है. जैसे.

  • डिप्टी कलेक्टर
  • डिप्टी एसपी (DSP)
  • ब्लॉक डेवलपमेंट ऑफिसर यानी BDO
  • तहसीलदार या नायब तहसीलदार
  • कमर्शियल टैक्स ऑफिसर
  • डिस्ट्रिक्ट प्रोबेशन ऑफिसर

इनमें से कौन सी कुर्सी आपको मिलेगी ये सीधे आपकी मेरिट से जुड़ा होता है.

कैडर तय होने का पूरा गेम समझिए

PCS में कैडर तय होना पूरी तरह आपकी मेहनत के नंबरों का खेल होता है. इंटरव्यू के बाद जो फाइनल मेरिट लिस्ट बनती है उसी के आधार पर ये फैसला लिया जाता है कि आपको कौन सा विभाग और कौन सी पोस्ट मिलेगी. लिस्ट में मेन्स के नंबर, इंटरव्यू के नंबर और आपकी ओवरऑल रैंक का बड़ा रोल होता है. इंटरव्यू से पहले आपसे पोस्ट प्रेफरेंस फॉर्म भरवाया जाता है जिसमें आप अपनी पसंद की जॉब्स को रैंक करते हैं. अब अगर आपकी मेरिट हाई है तो आपकी पहली या दूसरी पसंद आपको मिल सकती है, लेकिन अगर रैंक थोड़ी नीचे है तो फिर अवेलेबल पोस्ट के हिसाब से कैडर अलॉट होता है.

पोस्टिंग से पहले होती है ट्रेनिंग

पोस्ट मिलने के बाद सीधे ऑफिस जॉइन नहीं करना होता है. सबसे पहले ट्रेनिंग दी जाती है, ताकि आपको प्रशासनिक कामकाज की समझ मिल सके. इसके बाद राज्य के अलग अलग जिलों में पोस्टिंग की जाती है और समय समय पर ट्रांसफर भी होता रहता है.

आगे प्रमोशन से बन सकते हैं बड़े अफसर

PCS की नौकरी में समय के साथ आपकी कुर्सी और ताकत दोनों बढ़ती जाती हैं. शुरुआत किसी एक प्रशासनिक पोस्ट से होती है लेकिन एक्सपीरियंस बढ़ने पर आपको बड़ी जिम्मेदारियां मिलने लगती हैं. कुछ साल की सर्विस के बाद आप SDM बन सकते हैं और आगे चलकर ADM जैसे बड़े पद तक पहुंच सकते हैं. यानी जैसे जैसे आपका काम मजबूत होता है वैसे-वैसे आपका पद भी अपग्रेड होता जाता है और प्रशासन में आपकी अहमियत बढ़ती जाती है. कई अफसरों को लंबे समय बाद प्रमोशन के जरिए IAS बनने का मौका भी मिल जाता है.

Featured Video Of The Day
Rohit Shetty House Firing Case: 12 गिरफ्तार! मुख्य शूटर दीपक पकड़ा, साजिश America तक | BREAKING
Topics mentioned in this article