राजीव गांधी राष्ट्रीय विमानन विश्वविद्यालय (आरजीएनएयू) ने नॉन-टीचिंग के विभिन्न 14 पदों पर भर्तियां निकाली हैं. जो भी लोग नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, वो तुरंत आवेदन कर दें. राजीव गांधी नेशनल एविएशन यूनिवर्सिटी (आरजीएनएयू) की और से जारी किए गए नोटिफिकेशन के अनुसार नॉन-टीचिंग के जिन 14 पदों पर भर्ती की जानी हैं, उनमें जूनियर अकाउंट्स ऑफिसर और सिक्योरिटी इंस्पेक्टर, जूनियर टेक्निकल सुपरिटेंडेंट, फिजिकल ट्रेनिंग इंस्ट्रक्टर और स्टाफ नर्स और जूनियर तकनीशियन के पद शामिल हैं. इन पदों के लिए जो भी लोग आवेदन करना चाहते हैं, वो ऑनलाइन जाकर फॉर्म भर सकते हैं.
किस पोस्ट पर निकले हैं कितने वैकेंसी
जूनियर अकाउंट्स ऑफिसर-1
सिक्योरिटी इंस्पेक्टर-1
जूनियर टेक्निकल सुपरिटेंडेंट- 2
फिजिकल ट्रेनिंग इंस्ट्रक्टर-2
स्टाफ नर्स-2
जूनियर तकनीशियन- 6
कैसे करें आवेदन
- आवेदन करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है. जो कि 14 अप्रैल तक चलने वाली है.
- ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले राजीव गांधी नेशनल एविएशन यूनिवर्सिटी (आरजीएनएयू) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
- होमपेज पर एप्लीकेशन लिंक होगा. उसपर क्लिक करें.
- क्लिक करते ही एक नया पेज खुलेगा. जिसपर रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन कर लें.
- मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स को सही साइज में अपलोड करें.
- एप्लीकेशन फीस का भुगतान कर फॉर्म को सबमिट कर दें.
कौन कर सकता है आवेदन
- एप्लीकेशन फॉर्म के लिए उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त संस्थान या यूनिवर्सिटी से संबंधित पद अनुसार इंजीनियरिंग में 3 वर्षीय डिप्लोमा या बीएससी/कॉमर्स में ग्रेजुएशन या बीबीए (फाइनेंस) या एमबीए (फाइनेंस) में होनी चाहिए.
- उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 30 से 40 साल के बीच होनी चाहिए.
योग्य अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा/ट्रेड टेस्ट, इंटरव्यू, मेडिकल फिटनेस और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा.
ये भी पढ़ें- Sports Quota से सरकारी नौकरी कैसे मिलती है? जानें योग्यता, पूरी प्रक्रिया