MP Police SI Result 2026 : मध्य प्रदेश पुलिस SI और सूबेदार परीक्षा का रिजल्ट हुआ रिलीज, ऐसे करें चेक

बता दें कि यह पूरी भर्ती प्रक्रिया कुल 500 खाली पदों को भरने के लिए चलाई जा रही है. इसमें सबसे ज्यादा 472 पद असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (ASI) के हैं, जबकि 28 पद सूबेदार (स्टेनोग्राफर) के लिए रखे गए हैं.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
लिखित परीक्षा में पास होने वाले उम्मीदवारों को अब चयन के अगले चरणों से गुजरना होगा.

MP Police SI and Subedar Result 2026 : मध्य प्रदेश कर्माचारी चयन मंडल (MPESB) ने पुलिस सब इंस्पेक्टर (एसआई) और सूबेदार भर्ती परीक्षा 2025 का रिजल्ट जारी कर दिया है. अब इस परीक्षा में शामिल अभ्यार्थी ऑफिशियल वेबसाइट esb.mp.gov.in  पर जाकर अपना स्कोरकार्ड  चेक कर सकते हैं. रिजल्ट कैसे देखना है स्टेप बाय स्टेप आगे आर्टिकल में हम आपको यहां बताने जा रहे हैं.

रिजल्ट डायरेक्ट लिंक 

RRB Group D Answer Key 2026: जल्द आएगी रेलवे ग्रुप डी की आंसर-की, जानें कब और कैसे करें चेक

MP Police SI and Subedar Result 2026 out : रिजल्ट कैसे चेक करें? 

  1. सबसे पहले MPESB की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं.
  2. होमपेज पर Result वाले सेक्शन पर क्लिक करें.
  3. अब MP Police ASI, Subedar Result 2026 के लिंक पर क्लिक करें.
  4. यहां एक नया पेज खुलेगा, जिसमें आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और DOB भरना होगा.
  5. अपना जेंडर चुनें और स्क्रीन पर दिख रहा वेरिफिकेशन कोड भरिए.
  6. सबमिट बटन दबाते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा. इसे डाउनलोड कर लें और एक प्रिंट आउट भी फ्यूचर के लिए निकालकर रख लीजिए.

MP Police SI and Subedar Result 2026 out : आगे क्या होगा?

लिखित परीक्षा में पास होने के बाद मेन्स एग्जाम, फिजिकल टेस्ट (PET & PMT), पर्सनल इंटरव्यू और आखिर में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन व मेडिकल टेस्ट में भी सफल होना होगा. इन सभी राउंड को क्लियर करने के बाद ही फाइनल सिलेक्शन माना जाएगा.

बता दें कि यह पूरी रिक्रूटमेंट प्रोसेस कुल 500 खाली पदों को भरने के लिए चलाई जा रही है. इसमें सबसे ज्यादा 472 पद असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (ASI) के हैं, जबकि 28 पद सूबेदार (स्टेनोग्राफर) के लिए रखे गए हैं.

MP Police SI and Subedar Result 2026 out : जनवरी में हुई थी परीक्षा

इस भर्ती के लिए एप्लिकेशन प्रोसेस पिछले साल 27 अक्टूबर 2025 से शुरू हुई थी. इसके बाद 16 से 21 जनवरी 2026 के बीच लिखित परीक्षा आयोजित की गई थी. 


 

Featured Video Of The Day
Adani Group ने AI डेटा सेंटर्स के लिए 100 अरब डॉलर के बड़े निवेश का किया ऐलान | Adani Group