MP Nursing Recruitment 2026: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड ने  2,317 पदों पर निकाली बंपर भर्ती, 20 अप्रैल तक कर दें आवेदन

MP Nursing Recruitment 2026: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (एमपीईएसबी) ने नर्सिंग ऑफिसर और सिस्टर ट्यूटर के कुल 2,317 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है. सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए ये अच्छा मौका है. इस मौके को हाथ से न जाने दें और समय रहते आवेदन कर दें.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
MP Nursing Recruitment 2026: नर्सिंग ऑफिसर के 2,099 पद निकाले गए हैं. जबकि सिस्टर ट्यूटर के 218 पद भरे जाने हैं.

MP Nursing Recruitment 2026: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (एमपीईएसबी) ने 2,317 पदों पर बंपर भर्ती निकाली हैं. ये भर्ती नर्सिंग ऑफिसर और सिस्टर ट्यूटर के पदों पर निकली हैं. एमपीईएसबी की ओर से जारी किए गए नोटिफिकेशन के अनुसार ऑनलाइन मोड के जरिए योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. आवेदन करने की आखिरी तारीख 20 अप्रैल है. वहीं वहीं करेक्शन विंडो 25 अप्रैल तक खुला रहेगा. उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन किया जा सकता है. एमपीईएसबी ने जिन 2,317 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं उनमें से नर्सिंग ऑफिसर के 2,099 पद निकाले गए हैं. जबकि सिस्टर ट्यूटर के 218 पद भरे जाने हैं. 

कौन कर सकता है आवेदन

  1. इन पदों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से बीएससी नर्सिंग/पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग में पढ़ाई होनी चाहिए.
  2. कैंडिडेट्स के पास मध्य प्रदेश नर्सिंग काउंसिल में पंजीकरण और तय सालों का अनुभव होना भी अनिवार्य है.
  3. उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है.आरक्षित श्रेणी के कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी.

क्या है चयन प्रक्रिया

योग्य अभ्यर्थियों का चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी), मेरिट सूची, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के तहत किया जाना है.

क्या है आवेदन करने की प्रक्रिया

  1. ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले एमपीईएसबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
  2. होमपेज पर एप्लीकेशन लिंक होगा, उसपर क्लिक करें.
  3. रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें.
  4. फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी भरें.
  5.  सभी डॉक्यूमेंट्स को सही साइज में अपलोड करें.
  6. एप्लीकेशन फीस का भुगतान कर, फॉर्म को सबमिट कर दें.

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वो आवेदन करने से पहले इस भर्ती का नोटिफिकेशन एक बार ध्यान से जरूरी पढ़ लें और उसके बाद ही आवेदन करें.

अग्निवीरों को कौन-कौन सी राज्य सरकारें नौकरी में देती हैं आरक्षण? यहां देख लीजिए लिस्ट

Featured Video Of The Day
मौत से बस एक कदम दूर थी मौत, तभी हेलमेट पहने शख्स ने मारा झपट्टा, छीन लाया जिंदगी