Jack Dorsey Block Layoffs: अगर आप किसी कंपनी में काम कर रहे हैं, हर दिन की तरह ऑफिस आए और अचानक CEO का ईमेल आ जाए कि आपकी जॉब चली गई है, तो आपको कैसा लगेगा. ये कोई फिक्शन नहीं, बल्कि रियलिटी है. जैक डोर्सी की फिनटेक कंपनी ब्लॉक में यही हुआ है. जहां से करीब 4,000 कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखाने का फैसला लिया गया है. इसकी वजह AI और ऑटोमेशन है. इस खबर ने टेक इंडस्ट्री में हलचल मचा दिया है. आइए जानते हैं आखिर कंपनी में अचानक से ऐसा क्या हुआ.
इंटरव्यू के बीच ही जॉब से निकालने का नोटिसब्लॉक के डेटा एनालिस्ट इवान उरेना-वाल्डेस ने बिजनेस इनसाइडर को दिए इंटरव्यू में बताया कि उन्हें पहले भी तीन बार छंटनी झेलनी पड़ी थी, लेकिन इस बार जो हुआ, वो शॉक लगने जैसा था. वह एक नए कर्मचारी का इंटरव्यू ले रहे थे, तभी उन्हें पता चला की उन्हें कंपनी ने बाहर का रास्ता दिखा दिया है. उन्होंने बताया, 'मुझे कैंडिडेट को बताना पड़ा कि मैं अभी-अभी निकाल दिया गया हूं और फीडबैक पूरा नहीं कर सकता हूं.' उन्होंने कहा, 'पहले तो लगा कि उनका जॉब जाना पर्सनल परफॉर्मेंस की वजह से हो सकता है, लेकिन बाद में समझ आया कि यह पूरी तरह AI की वजह से है.' सबसे चौंकाने वाली बात कि बाकी कर्मचारियों को तुरंत सिस्टम से बाहर नहीं निकाला गया. उन्हें थोड़ा टाइम दिया कि लोग अलविदा कह सकें और अपने कलीब को लास्ट मैसेज शेयर कर सकें.
जैक डोर्सी की तरफ से बताया गया कि छंटनी का फैसला फाइनेंशियल स्ट्रगल की वजह से नहीं है. ब्लॉक का बिजनेस काफी ज्यादा मजबूत है, प्रॉफिट बढ़ रहा है और कस्टमर्स की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है, लेकिन AI ने काम करने का तरीका पूरी तरह बदल दिया है. 'हम छोटी टीम और एआई के साथ आगे बढ़ रहे हैं.'
छंटनी वाले कर्मचारियों को क्या मिलाब्लॉक ने छंटनी वाले कर्मचारियों के लिए एक पैकेज भी दिया है. इसमें 20 हफ्तों का बेस पे और हर साल एक्स्ट्रा वीक, मई तक इक्विटी में होल्डिंग, 6 महीने का हेल्थ केयर और 5,000 डॉलर का ट्रांजिशन पेमेंट शामिल है. इसके अलावा कंपनी की तरफ से दिए गए डिवाइसेस रखने की भी परमिशन दी गई है. इवान के लिए ये स्ट्रेसफुल था, लेकिन इस पैकेज ने थोड़ी सी राहत भी दी.
इंजीनियरिंग छात्रों पर हुई पैसों की बारिश, ये हैं IIT के टॉप-5 सैलरी पैकेज