Indian Army Agniveer Final Merit List 2026 जारी, इन पदों के उम्मीदवार तुरंत करें चेक अपना सिलेक्शन

Indian Army Agniveer Final Merit List 2026 Released: भारतीय सेना ने अग्निवीर भर्ती 2026 की फाइनल मेरिट लिस्ट जारी कर दी है. जानें किस वेबसाइट से PDF डाउनलोड करें, किन पदों का रिजल्ट जारी हुआ है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
अब जारी की गई फाइनल मेरिट लिस्ट में उन उम्मीदवारों के रोल नंबर शामिल हैं जिन्हें फाइनल एनरोलमेंट (Final Enrolment) के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है. 

Indian Army Agniveer Final Merit List 2026: भारतीय सेना ने अग्निवीर भर्ती 2026 के लिए फाइनल मेरिट लिस्ट जारी कर दी है. यह मेरिट लिस्ट IRO Delhi, IRO NCR समेत विभिन्न क्षेत्रों और Army Recruiting Office (ARO) के अनुसार जारी की गई है. ऐसे में इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट joinindianarmy.nic.in से फाइनल रिजल्ट का पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं.

किन पदों के लिए की गई है जारी?

यह मेरिट लिस्ट Agniveer GD, Agniveer Technical, Clerk/Store Keeper Technical, Tradesmen, Women Military Police, Sepoy Pharma, Havildar Education, JCO Religious Teacher (RT) और अन्य पदों के लिए जारी की गई है.

विदित है कि भारतीय सेना ने Agniveer Common Entrance Examination (CEE) 2026 का आयोजन 1 जून से 16 जून 2026 के बीच किया था. लिखित परीक्षा के बाद उम्मीदवारों को Physical Fitness Test (PFT), Physical Measurement Test (PMT), Medical Examination और Document Verification प्रोसेस से गुजरना पड़ा.

अब जारी की गई फाइनल मेरिट लिस्ट में उन उम्मीदवारों के रोल नंबर शामिल हैं जिन्हें फाइनल एनरोलमेंट (Final Enrolment) के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है. 

Advertisement

जरूरी बात 

उम्मीदवारों को मेरिट लिस्ट देखने के लिए किसी प्रकार के लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता नहीं होगी. रिजल्ट PDF फॉर्मेट में उपलब्ध कराया गया है.

भारतीय सेना के अनुसार फाइनल परिणाम संबंधित Zonal Recruiting Offices (ZROs) और Army Recruiting Offices (AROs) द्वारा जारी किए गए हैं. उम्मीदवार अपने क्षेत्र की मेरिट लिस्ट डाउनलोड कर चयन की स्थिति की जांच कर सकते हैं.

Advertisement

यह भी पढ़ें- अग्निवीर 4 साल बाद कर सकेंगे शादी! दूसरे कार्यकाल में मिलेगी छूट, जानिए क्या हैं नए नियम

Featured Video Of The Day
यूट्यूबर आर्यन केल्विन के कार्यक्रम में हंगामा, भीड़ बेकाबू; पुलिस पर चले पत्थर

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं