India Post GDS Result 2026: जीडीएस भर्ती की पहली मेरिट लिस्ट जारी, यहां से तुरंत करें चेक

जीडीएस भर्ती की सबसे बड़ी विशेषता इसकी पारदर्शिता है. इसमें कोई लिखित परीक्षा या इंटरव्यू नहीं लिया गया है. उम्मीदवारों द्वारा आवेदन के समय भरे गए 10वीं कक्षा के अंकों के आधार पर ऑटो-जेनरेटेड मेरिट लिस्ट तैयार की गई है

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
वहां आपको "GDS 2026 Schedule-I Shortlisted Candidates" का लिंक मिलेगा, उस पर क्लिक करते ही PDF डाउनलोड हो जाएगी.

India Post Gramin Dak Sevak (GDS) Result 2026 out : इंडिया पोस्ट ने ग्रामीण डाक सेवक (GDS) भर्ती 2026 के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे उम्मीदवारों का इंतजार खत्म हुआ. विभाग द्वारा पहली मेरिट लिस्ट आधिकारिक तौर पर जारी कर दी गई है. खास बात यह है कि यह सेलेक्शन पूरी तरह से बिना किसी परीक्षा के, केवल 10वीं के अंकों (Merit-Based) के आधार पर किया गया है. ऐसे में आइए जानते हैं स्टेप बाय स्टेप आपको जीडीएस का रिजल्ट कैसे चेक करना है.

यह भी पढ़ें- Central Bank of India Recruitment 2026: सेंट्रल बैंक में सरकारी नौकरी का बड़ा मौका, 275 पदों पर निकली भर्ती

India Post Gramin Dak Sevak (GDS) Result 2026 out : बिना परीक्षा, सीधे मेरिट से हुआ सिलेक्शन

जीडीएस भर्ती की सबसे बड़ी विशेषता इसमें कोई लिखित परीक्षा या इंटरव्यू नहीं लिया गया है. उम्मीदवारों द्वारा आवेदन के समय भरे गए 10वीं कक्षा के अंकों के आधार पर ऑटो-जेनरेटेड मेरिट लिस्ट तैयार की गई है. जिन उम्मीदवारों के अंक कट-ऑफ के दायरे में आए हैं, उनका नाम इस लिस्ट में शामिल किया गया है.

India Post Gramin Dak Sevak (GDS) Result 2026 out : रिजल्ट PDF में अपना नाम कैसे चेक करें?

वेबसाइट पर जाएं

सबसे पहले इंडिया पोस्ट की आधिकारिक वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर लॉग इन करें.

सर्कल चुनें

होमपेज पर 'Candidate's Corner' में जाकर अपने संबंधित राज्य (Circle) के नाम पर क्लिक करें.

लिस्ट डाउनलोड करें

वहां आपको "GDS 2026 Schedule-I Shortlisted Candidates" का लिंक मिलेगा, उस पर क्लिक करते ही PDF डाउनलोड हो जाएगी.

नाम सर्च करें

PDF फाइल को खोलें और Ctrl + F दबाकर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर या नाम टाइप करें.

डिटेल चेक करें

यदि आपका नाम लिस्ट में है, तो उसके सामने दिए गए डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (DV) सेंटर और तारीख को ध्यान से नोट कर लें.

India Post Gramin Dak Sevak (GDS) Result 2026 out : डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन

जिन उम्मीदवारों का नाम लिस्ट में आ गया है, उन्हें अब निर्धारित समय के भीतर अपने ओरिजिनल डॉक्यूमेंट्स के साथ वेरिफिकेशन के लिए पहुंचना होगा. अपने साथ 10वीं की मार्कशीट, जाति प्रमाण पत्र और पहचान पत्र जैसे जरूरी दस्तावेज तैयार रखें.

Featured Video Of The Day
Nepal Election 2026 Results: रैपर, मेयर के बाद अब PM? कौन हैं नेपाल में Gen-Z के हीरो Balen Shah?