India Post GDS 5th Merit List 2026: इंडिया पोस्ट कब तक जारी करेगा 5वीं मेरिट सूची, देखें पिछले साल का ट्रेंड

इंडिया पोस्ट ग्रामीण डाक सेवक (GDS) भर्ती 2026 की अभी तक कुल चार मेरिट लिस्ट जारी की चा चुकी हैं. चौथी मेरिट लिस्ट 8 जून, 2026 को जारी की गई थी. मेरिट लिस्ट 10वीं क्लास में आए अंकों के आधार पर निकाली जा रही है. इस साल डाक विभाग ने कुल 28,636 पदों पर भर्ती कर रहा है. ये

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
इंडिया पोस्ट की तरफ से अभी तक कुल चार GDS मेरिट लिस्ट जारी की गई हैं.

India Post GDS 5th Merit List 2026 Out: इंडिया पोस्ट ने ग्रामीण डाक सेवक (GDS) भर्ती 2026 की चौथी मेरिट लिस्ट 8 जून को जारी कर दी है. चौथी मेरिट लिस्ट को ऑफिशियल वेबसाइट indiapost.gov.in पर जारी किया गया है. जिन उम्मीदवारों का नाम इस लिस्ट में नहीं आया है, उन्हें अब इंतजार पांचवीं मेरिट लिस्ट का है. बता दें कि इस साल इंडिया पोस्ट ग्रामीण डाक सेवक (GDS) भर्ती के तहत 28,636 पदों के भरने जा रहा है. ब्रांच पोस्टमास्टर (बीपीएम), असिस्टेंट ब्रांच पोस्टमास्टर (एबीपीएम), और डाक सेवक के पदों को भरा जाना है. भर्ती कई डाक सर्किलों के लिए की जा रही है. 

कब तक जारी होगी GDS की 5वीं मेरिट लिस्ट

इंडिया पोस्ट की तरफ से अभी तक कुल चार GDS मेरिट लिस्ट जारी की गई हैं. पिछले साल हुई भर्ती के ट्रेंड को देखें तो 21 हजार पदों पर भर्ती के लिए कुल 6 मेरिट लिस्ट निकाली गई थी. ऐसे में उम्मीद है कि  28,636 पदों के लिए अभी ओर भी मेरिट लिस्ट निकाली जा सकती है. 4th सप्लीमेंट्री लिस्ट 8 जून, 2026 जारी हुई है और इस समय डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की प्रक्रिया चल रही है जो कि 23 जून, 2026 तक जारी रहने वाली है. अगर इंडिया पोस्ट एक ओर मेरिट लिस्ट जारी करता है, तो वो जुलाई के दूसरे हफ्ते तक ही जारी की जाएगी. 

कितनी मिलेगी सैलरी

ब्रांच पोस्टमास्टर (BPM) पोस्ट के लिए जिन उम्मीदवारों चयन किया जाएगा उन्हें हर महीने वेतन के तौर पर 12,000 रुपये  से 29,380 रूपये दिए जाएंगे. असिस्टेंट ब्रांच पोस्टमास्टर (ABPM) / डाक सेवक को सैलरी के तौर पर हर महीने 10,000 हजार से 24,470 हजार रुपये प्रति महीने दिए जाएंगे.

ये भर्ती बिना किसी परीक्षा के की जा रही है. मेरिट लिस्ट 10वीं क्लास के अंकों के आधार पर बनाई जा रही है. 

Advertisement
Featured Video Of The Day
सौतन विवाद में दहल उठा सतना का राजघराना!
Topics mentioned in this article
India Post Gds
India Post GDS Merit List