Sarkari Naukri 2026 : अगर आप सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आपके लिए IIFCL में बड़ा मौका है. दरअसल, इंडिया इंफ्रास्ट्रक्चर फाइनेंस कंपनी लिमिटेड (IIFCL) ने साल 2026 के लिए भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स को रफ्तार देने वाली इस सरकारी कंपनी ने ग्रेड ए (असिस्टेंट मैनेजर) और ग्रेड बी (मैनेजर) के कुल 37 पदों के लिए आवेदन मांगे हैं. इन पदों के लिए योग्यता और आवेदन करने की लास्ट डेट क्या है आइए आगे आर्टिकल में विस्तार से जानते हैं...
असिस्टेंट मैनेजर (Grade A): 33 पद
मैनेजर (Grade B): 04 पद
यह सभी भर्तियां 'रेगुलर बेसिस' पर की जा रही हैं, जिसका मतलब है कि सेलेक्टेड कैंडिडेट को परमानेंट गवर्मेंट जॉब का फायदा मिलेगा.
जरूरी तारीखेंIIFCL में इन पदों के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया आज से शुरू हो चुकी है. आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 अप्रैल 2026 तय की गई है.
IIFCL Recruitment 2026: सिलेक्शन प्रोसेस क्या होगा
स्क्रीनिंगसबसे पहले आपके आवेदन, योग्यता और अनुभव की जांच की जाएगी. जो उम्मीदवार पात्रता मानदंडों को पूरा करेंगे, उन्हें ही अगले दौर के लिए बुलाया जाएगा.
लिखित परीक्षा (Written Test)इस चरण में आपकी बौद्धिक क्षमता का परीक्षण होगा. इसमें क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड, इंग्लिश लैंग्वेज, रीजनिंग, करंट अफेयर्स और डोमेन नॉलेज (प्रोजेक्ट फाइनेंस और रिस्क मैनेजमेंट) से सवाल पूछे जाएंगे.
यहां उम्मीदवार के पर्सनैलिटी, निर्णय लेने की क्षमता और बातचीत के तरीके को परखा जाता है. यह देखा जाता है कि आप कंपनी के वर्क कल्चर के लिए कितने फिट हैं.
पर्सनल इंटरव्यूइसमें प्रोफेशनल नॉलेज और एक्सपीरिएंस के साथ-साथ आपकी ओवरऑल सूटेबिलिटी को जांचा जाता है.
IIFCL Recruitment 2026: कैसे करें आवेदन?
इच्छुक उम्मीदवार IIFCL की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन फॉर्म भरते समय अपने सभी जरूरी दस्तावेज, फोटो और सिग्नेचर तैयार रखें.