भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद में यंग प्रोफेशनल के पदों पर वैकेंसी, इस दिन होगा इंटरव्यू

भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) ने यंग प्रोफेशनल-II (वाईपी-II) और यंग प्रोफेशनल-I (वाईपी-I) के दो पदों पर भर्ती निकाली है. इस भर्ती के लिए वॉक-इन-इंटरव्यू रखा गया है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
यंग प्रोफेशनल-II (वाईपी-II) और यंग प्रोफेशनल-I (वाईपी-I) के पद के लिए वॉक-इन-इंटरव्यू 5 मई को होगा.

ICAR-IARI Young Professional Job: भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) ने यंग प्रोफेशनल-II (वाईपी-II) और यंग प्रोफेशनल-I (वाईपी-I) के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है. नोटिफिकेशन के अनुसार यंग प्रोफेशनल-II (वाईपी-II) और यंग प्रोफेशनल-I (वाईपी-I) के कुल दो पदों पर भर्ती की जाएगी. योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. बता दें कि उम्मीदवारों का चयन वॉक-इन-इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर ही किया जाएगा. भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) के भर्ती नोटिफिकेशन के अनुसार जिन भी उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा, उन्हें हर महीने सैलरी के तौर पर पद अनुसार 30,000 से 42,000 रुपए के बीच दिए जाएंगे. 

कब होगा वॉक-इन-इंटरव्यू

यंग प्रोफेशनल-II (वाईपी-II) और यंग प्रोफेशनल-I (वाईपी-I) के पद के लिए वॉक-इन-इंटरव्यू 5 मई को होगा. जो भी इसमें हिस्सा लेना चाहता है वो  सुबह 09:30 वॉक-इन-इंटरव्यू के लिए-. 'फल एवं बागवानी प्रौद्योगिकी विभाग, आईएआरआई, पूसा परिसर, नई दिल्ली 110012' पते पर पहुंच जाए. वॉक-इन-इंटरव्यू वाले दिन उम्मीदवार अपने साथ सभी संबंधित डॉक्यूमेंट्स और उनकी कॉपी भी साथ लेकर जाए. 

कौन लोग हो सकते हैं वॉक-इन-इंटरव्यू में शामिल

  1. जिन भी उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से संबंधित पद और आईसीएआर के नियमों के अनुसार कृषि/बागवानी/वनस्पति विज्ञान में ग्रेजुएशन, बागवानी/फल विज्ञान/खाद्य विज्ञान एवं फसल कटाई पश्चात प्रौद्योगिकी/पादप जैव रसायन/मृदा विज्ञान/कृषि विज्ञान/सूक्ष्मजीव विज्ञान में विशेषज्ञता के साथ एमएससी की डिग्री है, वो आवेदन कर सकते हैं.
  2. इसके अलावा उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 साल होनी चाहिए.
  3. अधिकतम आयु 35 से 45 साल के बीच होनी चाहिए.
  4. आरक्षित श्रेणी से  जुड़े कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी

इस भर्ती से जुड़ी अधिक जानकारी भर्ती पाने के लिए आईसीएआर-आईएआरआई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर.

ये भी पढ़ें- 8वें वेतन आयोग में 20 पदों पर निकली वैकेंसी, हर महीने मिलेगी इतनी सैलरी

Featured Video Of The Day
'बुरी खबर है, Iran ने हमारी शर्तें नहीं मानी, बातचीत रही बेनतीजा': US VC JD Vance | Iran US war