IB Exam dates 2026 : अगर आपने इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) में सिक्योरिटी असिस्टेंट (SA)/एग्जीक्यूटिव बनने के लिए Tier 1 की परीक्षा पास कर ली है, तो आपके लिए बहुत बड़ी अपडेट है. गृह मंत्रालय (MHA) ने Tier 2 की परीक्षा की तारीख घोषित कर दी है. Tier 1 के बाद Tier 2 की परीक्षा 22 फरवरी 2026 को होने जा रही है. इतना ही नहीं, गृह मंत्रालय ने एग्जाम डेट के साथ एडमिट कार्ड भी आज यानी 10 फरवरी 2026 को वेबसाइट पर अपलोड कर दिए हैं. ऐसे में आइए जानते हैं इस परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें और परीक्षा पैटर्न क्या है और इसे पास करने के लिए कितने पासिंग मार्क चाहिए.
यह भी पढ़ें- रिटायर्ड सरकारी कर्मचारियों के लिए फिर से नौकरी करने का बड़ा मौका, जानिए कैसे करें अप्लाई
एडमिट कार्ड कैसे और कहां से डाउनलोड करें?
- गृह मंत्रालय ने एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं. आप नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके अपना एडमिट कार्ड निकाल सकते हैं:
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट www.mha.gov.in या www.ncs.gov.in पर जाएं.
- होमपेज पर 'IB Security Assistant Tier 2 Admit Card' के लिंक को खोजें.
- अपनी User ID और Password (या जन्म तिथि) का इस्तेमाल करके लॉगिन करें.
- एडमिट कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा, इसे डाउनलोड करें और प्रिंटआउट जरूर ले लें.
परीक्षा केंद्र पर इन बातों का रखें खास ख्याल
बिना एडमिट कार्ड के आपको एग्जाम हॉल में एंट्री नहीं मिलेगी. इसके साथ ही एक असली फोटो आईडी (जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड या वोटर आईडी) जरूर साथ रखें. परीक्षा शुरू होने से कम से कम एक घंटा पहले सेंटर पर पहुंचने की कोशिश करें ताकि किसी भी तरह की हड़बड़ी न हो.
जो उम्मीदवार 22 फरवरी की इस परीक्षा को पास कर लेंगे, उन्हें अगले राउंड यानी इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा. इंटरव्यू और Tier 1 के नंबरों के आधार पर ही आखिरी सिलेक्शन होगा और आपको भारत के अलग-अलग हिस्सों में काम करने का मौका मिलेगा. इस पद पर सैलरी भी काफी अच्छी है, जो ₹21,700 से शुरू होकर ₹69,100 तक जाती है.
4,987 पदों पर भर्ती का मौका
इस साल गृह मंत्रालय कुल 4,987 पदों पर भर्ती कर रहा है. जिन उम्मीदवारों ने सितंबर 2025 में हुई पहली स्टेज की परीक्षा पास की थी, उनके लिए अब रास्ता और भी साफ हो गया है. Tier 2 परीक्षा इस पूरी प्रक्रिया का एक बहुत ही महत्वपूर्ण हिस्सा है, क्योंकि इसे पास किए बिना आप इंटरव्यू राउंड तक नहीं पहुंच पाएंगे.
क्या होगा परीक्षा का पैटर्न?
Tier 2 की परीक्षा उन लोगों के लिए है जिन्होंने पहले राउंड की बाधा पार कर ली है. यह पेपर थोड़ा अलग और "डिस्क्रिप्टिव" होता है:
इसमें आपको 500 शब्दों का एक पैराग्राफ दिया जाएगा. अगर वह आपकी लोकल भाषा में है, तो उसे अंग्रेजी में बदलना होगा और अगर अंग्रेजी में है, तो उसे अपनी लोकल भाषा में अनुवाद करना होगा.
कितने नंबर चाहिए
यह पूरा पेपर 50 नंबर का होता है. इसमें आपको पास होने के लिए कम से कम 20 नंबर लाने ही होंगे.
समय का ध्यान
आपको इस पूरे काम के लिए सिर्फ 1 घंटा दिया जाएगा.
क्वालीफाइंग नेचर
सबसे जरूरी बात यह है कि इस पेपर के नंबर आपकी फाइनल मेरिट लिस्ट में नहीं जुड़ेंगे, लेकिन इसे पास करना अनिवार्य है.