AI एंटरप्रेन्योर और इन्वेस्टर मैट शूमर (Matt Shumer AI Post) ने हाल ही में एक ऐसा पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर किया, जिसने AI को लेकर लोगों की चिंता और बढ़ा दी है. अपने सोशल मीडिया पोस्ट में मैट शूमर ने साफ तौर पर कहा है आनेवाले समय में AI कई लोगों की नौकरियों को खा सकता है. साथ ही उन्होंने AI की तुलना महामारी कोरोना वायरस से भी की है. हाइपरराइट के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर मैट शूमर ने चेतावनी दी है कि AI इतनी तेजी से आगे बढ़ रहा है कि यह व्हाइट-कॉलर जॉब्स (ऑफिस के अंदर और ज्यादातर स्क्रीन पर काम करने वाली नौकरी को व्हाइट-कॉलर जॉब्स कहा जाता है ) को खत्म कर सकता है. उन्होंने पोस्ट में लिखा, जितना आप सोच रहे हैं, उससे कहीं ज्यादा व्हाइट-कॉलर जॉब्स को ये खत्म कर सकता है. अपने पोस्ट पर मैट शूमर ने लिखा, "अगर आपका काम स्क्रीन पर होता है... तो AI उसके काफी हिस्सों पर कब्जा कर लेगा."
"कुछ बड़ा होनेवाला है"
‘समथिंग बिग इज़ हैपनिंग' यानी कुछ बड़ा होने वाला है नाम के टाइटल से उन्हें AI को लेकर पोस्ट किया है. एक्स पर किया गया उनका पोस्ट वायरल हो गया है, 10 फरवरी से 12 फरवरी के बीच 68 मिलियन से अधिक बार इसे देखा गया. पोस्ट में उन्होंने AI डेवलपमेंट पर बात करते हुए लिखा, 2022 में, AI बेसिक अरिथमेटिक भी नहीं कर सकता था. 2023 तक, यह Bar एग्जाम पास कर सकता था. 2024 तक, यह काम करने वाला सॉफ्टवेयर लिख सकता था और ग्रेजुएट लेवल का साइंस समझा सकता था. 2025 के आखिर तक, दुनिया के कुछ सबसे अच्छे इंजीनियरों ने कहा कि उन्होंने अपना ज़्यादातर कोडिंग का काम AI को सौंप दिया है. 5 फरवरी, 2026 को, नए मॉडल आए जिनसे उनके सामने की हर चीज एक अलग जमाने जैसी लगने लगी. अगर आपने पिछले कुछ महीनों में AI ट्राई नहीं किया है, तो आज जो मौजूद है, वह आपको पहचान में नहीं आएगा.
साथ ही उन्होंने इसकी की तुलना कोविड-19 महामारी की और कहा की ये नौकरियां खाने वाला है. ज्यादातर व्हाइट-कॉलर जॉब्स ले सकता है.
‘AI अब खुद से AI बना रहा है'
पोस्ट में उन्हें सबसे बड़ी बात ये कही कि एक AI सिस्टम अब खुद से अपनी डेवलपमेंट में सीधा योगदान दे रहा है. शूमर ने OpenAI के टेक्निकल डॉक्यूमेंटेशन का हवाला देते हुए कहा, “GPT-5.3-Codex हमारा पहला मॉडल है जिसने खुद को बनाने में अहम भूमिका निभाई.”
मैट शूमर के अलावा माइक्रोसॉफ्ट AI चीफ मुस्तफा सुलेमान ने चेतावनी दी है. उन्होंने कहा कि AI जल्द ही ज़्यादातर व्हाइट-कॉलर जॉब्स ले सकता है. सिर्फ़ कोडर ही नहीं, बल्कि वकील और अकाउंटेंट जैसे प्रोफेशनल्स पर भी इसका असर देखने को मिल सकता है. AI इन नौकरी को ऑटोमेटेड कर देगा.