HPSC FSO Recruitment 2026: हरियाणा में फूड सेफ्टी ऑफिसर के 45 पदों पर भर्ती, 18 से 42 साल के उम्मीदवार कर सकते हैं अप्लाई

हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) ने फूड सेफ्टी ऑफिसर (FSO) के 45 पदों पर भर्ती निकाली है. आवेदन प्रक्रिया 28 सितंबर 2026 से 19 अक्टूबर 2026 तक चलेगी.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकेगा.

Job 2026 : हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) ने फूड सेफ्टी ऑफिसर (FSO) के पदों पर भर्ती के लिए नोटिस जारी कर दी है. इसके तहत कुल 45 पदों को भरा जाएगा. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 28 सितंबर 2026 से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे. आवेदन की लास्ट डेट 19 अक्टूबर 2026 निश्चित की गई है. ऐसे उम्मीदवार जो खाद्य सुरक्षा, जैव प्रौद्योगिकी, माइक्रोबायोलॉजी, केमिस्ट्री या मेडिकल फिल्ड से जुड़े हैं, उनके लिए अच्छा मौका है.

कब से कब तक कर सकेंगे आवेदन?

HPSC द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार ऑनलाइन आवेदन प्रोसेस 28 सितंबर 2026 से शुरू होगी. कैंडिडेट्स 19 अक्टूबर 2026 तक आवेदन फॉर्म भर सकेंगे. आवेदन शुल्क जमा करने की लास्ट डेट भी 19 अक्टूबर 2026 ही है. बता दें कि एग्जाम और एडमिट कार्ड की तारीख बाद में जारी की जाएगी.

कितनी है उम्र सीमा?

भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम 42 साल है. आयु की गणना 19 अक्टूबर 2026 के आधार पर की जाएगी. आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु में छूट दी जाएगी.

कौन कर सकता है आवेदन?

फूड सेफ्टी ऑफिसर पद के लिए उम्मीदवार के पास फूड टेक्नोलॉजी, डेयरी टेक्नोलॉजी, बायोटेक्नोलॉजी, ऑयल टेक्नोलॉजी, एग्रीकल्चरल साइंस, वेटरिनरी साइंस, बायोकेमिस्ट्री, माइक्रोबायोलॉजी, केमिस्ट्री या मेडिसिन में बैचलर, मास्टर या डॉक्टरेट डिग्री होनी चाहिए.

Advertisement

इसके अलावा MBBS, BDS, BHMS, BUMS, BSMS, BAMS और Sowa Rigpa योग्यता रखने वाले उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं.

आवेदन शुल्क कितना है?

सामान्य/यूआर और DESM कैटेगरी के लिए 1000 रुपये
वहीं, OSC, DSC, BC-A (NCL), BC-B (NCL), ESM और EWS 250 रुपये
जबकि दिव्यांग (PH) उम्मीदवार के लिए फ्री है

बता दें कि शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकेगा.

सिलेक्शन कैसे होगा?

कैंडिडेट्स का सिलेक्शन कई स्टेप्स में किया जाएगा. इसमें स्क्रीनिंग टेस्ट, सब्जेक्ट नॉलेज टेस्ट, इंटरव्यू/वाइवा-वोसे, मेडिकल एग्जामिनेशन और डॉक्यूमेंट वेैरिफिकेशन शामिल हैं. 

Advertisement

यह भी पढ़ें- CTET पास होने के लिए कितने नंबर हैं जरूरी, पेपर का पैटर्न क्या होता है और पास होने के बाद कहां मिलती है नौकरी