Sarkari Naukri 2026 : अगर सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो फिर आपके पास इस हफ्ते बड़े मौके हैं. देश के विभिन्न केंद्रीय और राज्य सरकारी विभागों ने भर्ती के दरवाजे खोल दिए हैं. इंडिया पोस्ट, कर्मचारी चयन आयोग (SSC), उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) और रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) समेत कई संस्थानों में कुल 41 हजार से ज्यादा पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं. खास बात यह है कि इनमें 10वीं पास, 12वीं पास से लेकर ग्रेजुएट तक के लिए मौका है. तो चलिए जानते हैं कहां-कहां कितनी वैकेंसी है और लास्ट डेट क्या है.
इंडिया पोस्ट में 23,757 पदों पर भर्ती
डाक विभाग ने ग्रामीण डाक सेवक (GDS), ब्रांच पोस्टमास्टर (BPM) और असिस्टेंट ब्रांच पोस्टमास्टर (ABPM) समेत 23,757 पदों पर आवेदन मांगे हैं.
इन पदों के लिए 10वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. इस भर्ती के लिए किसी तरह की लिखित परीक्षा नहीं होगी. कैंडिडेट्स का सिलेक्शन 10वीं के नंबरों के आधार पर मेरिट से किया जाएगा. अप्लाई करने की लास्ट डेट 21 सितंबर 2026 है.
SSC CHSL में 2,536 वैकेंसी
12वीं पास उम्मीदवारों के लिए SSC CHSL 2026 भर्ती एक शानदार मौका है. कर्मचारी चयन आयोग ने लोअर डिवीजन क्लर्क (LDC), जूनियर सेक्रेटेरिएट असिस्टेंट (JSA) और डाटा एंट्री ऑपरेटर (DEO) समेत 2,536 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है. इच्छुक उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं. इस भर्ती के लिए अप्लाई करने की लास्ट डेट 07 अक्टूबर 2026 है.
यूपी में 12,405 प्राइमरी टीचर्स की भर्ती
सुपर टीईटी 2026 के तहत 12,405 प्राथमिक शिक्षक पदों पर भर्ती के लिए आवेदन लिए जा रहे हैं. इस भर्ती में वही उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं जिन्होंने TET या CTET परीक्षा पास की हो. ऑनलाइन एप्लिकेशन फीस जमा करने की लास्ट डेट 15 अक्टूबर 2026 है.
PGT शिक्षक के 2,607 पदों पर आवेदन
यूपी शिक्षा सेवा चयन आयोग ने 2,607 पीजीटी (Post Graduate Teacher) पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है. आवेदन प्रक्रिया 18 सितंबर से शुरू हो चुकी है. अभ्यर्थी 17 अक्टूबर 2026 तक ऑनलाइन एप्लिकेशन फीस जमा कर सकते हैं.
रेलवे में पैरामेडिकल स्टाफ की भर्ती
रेलवे भर्ती बोर्ड ने 590 पैरामेडिकल पदों पर भर्ती निकाली है. इसमें नर्सिंग सुपरिंटेंडेंट, लैब असिस्टेंट और अन्य तकनीकी पद शामिल हैं. संबंधित क्षेत्र में डिप्लोमा या डिग्री रखने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. आवेदन की लास्ट डेट 14 अक्टूबर 2026 रात 11:59 बजे तक है है.
यह भी पढ़ें: UP Police Recruitment: 912 युवाओं को नियुक्ति पत्र, CM योगी बोले- भर्ती में अब नहीं चलती सिफारिश