गोवा में पुलिस कांस्टेबल, वन रक्षक समेत 722 पदों पर निकली भर्ती, समय रहते कर दें आवेदन

GSSC Group C Recruitment 2026: ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया 20 फरवरी, 2026 से शुरू हो जाएगी, जो कि 13 मार्च, 2026 तक चलेगी. इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वो आवेदन करने के लिए आखिरी तारीख तक का इंतजार न करें. 

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 20 फरवरी, 2026 से शुरू.

Goa Staff Selection Commission (GSSC): गोवा कर्मचारी चयन आयोग (GSSC) ने 722 पदों की भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है. GSSC की और से जारी किए गए नोटिफिकेशन के अनुसार रेंज वन अधिकारी, पुलिस कांस्टेबल, वन रक्षक, सहायक अधीक्षक सहित कई पदों पर भर्ती की जानी है. जो भी लोग आवेदन करना चाहते हैं, वो  गोवा कर्मचारी चयन आयोग की वेबसाइट पर जाकर समय रहते आवेदन कर दें. ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया 20 फरवरी, 2026 से शुरू हो जाएगी, जो कि 13 मार्च, 2026 तक चलेगी. इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वो  आवेदन करने के लिए आखिरी तारीख तक का इंतजार न करें. 

भर्ती से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी -

कब जारी किया गया नोटिफिकेशन13 फरवरी, 2026
कब शुरू होगी ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया   20 फरवरी 2026
आवेदन फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 13 मार्च 2026
आवेदन करने का लिंकhttps://gssc.goa.gov.in/
कितने पदों पर होगी भर्ती722

आवेदन करने की प्रक्रिया

  • इच्छुक उम्मीदवार को आवेदन करने के लिए GSSC की आधिकारिक वेबसाइट gssc.goa.gov.in पर जाना है.
  • 20 फरवरी, 2026 को यहां पर आवेदन करने का लिंक एक्टिव हो जाएगा. जिसपर क्लिक करना होगा.
  • लिंक करते ही एक नया पेज खुल जाएगा. इस पेज पर पूछी गई जानकारी को सही से भर दें. 

रखें इन बातों का ध्यान

  1. ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरते हुए गलत जानकारी नहीं भरें.
  2. किसी भी तरह की गलत जानकारी भरने से फॉर्म को रिजेक्ट कर दिया जाएगा.
  3. आवदेन करते हुए आवश्यक दस्तावेज जरूर अपलोड करें. बिना दस्तावेज अपलोड के फॉर्म को स्वीकार नहीं किया जाएगा. 
  4. आवेदन फॉर्म समिट करने से पहले सभी जानकारी को एक बार चेक कर लें.

ये भी पढ़ें- Bihar Police PET एडमिट कार्ड जारी, फिजिकल टेस्ट 12 मार्च से होंगे शुरू

Featured Video Of The Day
Mahashivratri 2026: कई तस्वीरों में देखें भारी भीड़! काशी, उज्जैन, बैद्यनाथ में जनसैलाब | Mahakal