Delhi Police Recruitment 2026 : दिल्ली के उपराज्यपाल (LG) वी.के. सक्सेना ने दिल्ली पुलिस भर्ती के नियमों में एक बड़ा बदलाव किया है. अब सेना से रिटायर होकर आने वाले 'पूर्व अग्निवीरों' के लिए दिल्ली पुलिस के दरवाजे और भी आसानी से खुल सकेंगे. दिल्ली सरकार ने दिल्ली पुलिस (नियुक्ति एवं भर्ती) नियम, 1980 में संशोधन को मंजूरी दे दी है. इस फैसले के बाद अब पुरुष कांस्टेबल (एग्जीक्यूटिव) की भर्ती में पूर्व अग्निवीरों को 20 प्रतिशत का सीधा आरक्षण मिलेगा. इसका मतलब है कि जितनी भी भर्तियां निकलेंगी, उनमें से 20 सीटें अग्निवीरों के लिए रिजर्व होंगी.
क्या आपने भी खाई है 90s की ट्रेन वाली थाली? जान लें तब कैसा मिलता था खाना?
उम्र और फिजिकल टेस्ट में भी बड़ी राहतउम्र में छूट
सामान्य तौर पर भर्ती के लिए उम्र 18 से 25 साल होती है. अब पूर्व अग्निवीरों को ऊपरी आयु सीमा में 3 साल की छूट मिलेगी.
जो युवा अग्निवीर योजना के पहले बैच का हिस्सा थे, उन्हें उम्र में 5 साल तक की बड़ी राहत दी जाएगी.
फिजिकल टेस्ट से आजादीसबसे बड़ी राहत की बात यह है कि अब इन उम्मीदवारों को फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET) देने की जरूरत नहीं होगी.
दिल्ली पुलिस में फिलहाल पुरुष कांस्टेबल के कुल 42,451 पद स्वीकृत हैं. इन पदों पर सीधी भर्ती की जाती है. केंद्र सरकार की 'अग्निवीर योजना' 2022 में शुरू हुई थी, जिसमें युवा 4 साल तक सेना में सेवा देते हैं. अब इन युवाओं के पास जो अनुशासन और ट्रेनिंग है, उसका फायदा दिल्ली की कानून व्यवस्था को सुधारने में लिया जाएगा.
इस फैसले से उन हजारों युवाओं को फायदा होगा जो सेना में 4 साल की सेवा पूरी करने के बाद करियर को लेकर चिंतित थे. अब वे दिल्ली पुलिस में शामिल होकर शान से अपनी सेवाएं जारी रख पाएंगे.