Which Country have best Salary Package : अक्सर लोगों को लगता है कि अच्छी सैलरी सिर्फ अमेरिका या यूरोप के कुछ बड़े देशों में ही मिलती है. लेकिन दुनिया में और भी ऐसे देश हैं जहां नौकरी करने वाले लोगों को बेहद शानदार सैलेरी मिलती है. मजबूत इकनॉमी, बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर, कम टैक्स और अच्छी लाइफस्टाइल जैसी वजहों से इन देशों में कमाई के मौके ज्यादा हैं. Numbeo की एक रिपोर्ट में उन टॉप देशों की लिस्ट जारी की गई है जहां एवरेज सैलरी सबसे ज्यादा है.
स्विट्जरलैंड में सबसे ज्यादा सैलरीइस लिस्ट में पहला स्थान स्विट्जरलैंड का है. यहां काम करने वाले लोगों की औसत मंथली सैलरी करीब 6.35 लाख रुपये बताई गई है. मजबूत बैंकिंग सिस्टम, स्टेबल इकॉनोमी और हाई स्टैंडर्ड ऑफ लिविंग के कारण यहां लोगों को दुनिया की सबसे अच्छी सैलरी मिलती है.
दूसरे नंबर पर यूरोप का छोटा लेकिन बेहद अमीर देश लक्जमबर्ग है. यहां की मजबूत बैंकिंग इंडस्ट्री और टैक्स फ्रेंडली नीतियों की वजह से लोगों को औसतन 4.82 लाख रुपये प्रति माह तक की सैलरी मिलती है. आइसलैंड तीसरे स्थान पर है, जहां टूरिज्म और एनर्जी सेक्टर के कारण कर्मचारियों की औसत सैलरी करीब 3.92 लाख रुपये महीना है.
एशिया में सिंगापुर सबसे आगेएशियाई देशों की बात करें तो सिंगापुर इस मामले में सबसे आगे है. मॉर्डन इंफ्रास्ट्रक्चर, मजबूत बिजनेस माहौल और इंटरनेशनल कंपनियों की मौजूदगी की वजह से यहां लोगों को औसतन 3.86 लाख रुपये प्रति माह तक कमाने का मौका मिलता है. अमेरिका भी इस लिस्ट में शामिल है. जहां औसत सैलरी करीब 3.78 लाख रुपये प्रति माह बताई गई है.
इस सूची में डेनमार्क, नीदरलैंड्स और नॉर्वे जैसे देश भी शामिल हैं. इन देशों में हेल्थकेयर, ग्रीन एनर्जी और रिसर्च जैसे सेक्टर काफी मजबूत हैं. इसलिए यहां काम करने वालों को अच्छी सैलरी के साथ बेहतर लाइफस्टाइल भी मिलती है.
हॉन्गकॉन्ग और कतर भी टॉप 10 मेंहॉन्गकॉन्ग और कतर भी उन देशों में शामिल हैं जहां नौकरीपेशा लोगों की कमाई काफी अच्छी है. मजबूत फाइनेंस सेक्टर और ऑयल इंडस्ट्री की वजह से यहां लोगों की औसत सैलरी 3.15 लाख रुपये पर मंथ से ज्यादा है.
यह भी पढ़ें- जॉब इंटरव्यू देने से पहले जरूर जान लें इन 5 ट्रिकी सवालों के जवाब