हिमाचल प्रदेश सेंट्रल यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर समेत टीचिंग फैकल्टी के पदों पर निकली भर्ती, तुरंत कर दें अप्लाई

इस भर्ती प्रक्रिया के तहत प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर, और असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों को भरा जाना है. उम्मीदवारों का चयन शॉर्टलिस्टिंग, इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय (सीयूएचपी) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आप आवेदन कर सकते हैं.

हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय (सीयूएचपी) ने प्रोफेसर समेत टीचिंग फैकल्टी के कई पदों पर भर्ती निकाली है. हिमाचल प्रदेश सेंट्रल यूनिवर्सिटी की और से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार कुल 25 पदों को भरा जाना है. ऑनलाइन मोड में आवेदन प्रक्रिया 27 मार्च से शुरू हो गई है, जो कि 27 अप्रैल तक चलने वाली है. जिन उम्मीदवारों का चयन होगा उन्हें 57,700 से 2,18,200 रुपए के बीच प्रति महीने सैलरी दी जाएगी, जो कि पद अनुसार होगी. इस भर्ती के लिए सीयूएचपी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन किया जा सकता है. आइए विस्तार में जानते हैं आवेदन करने की प्रक्रिया क्या है और कौन लोग आवेदन कर सकते हैं. 

आवेदन प्रक्रिया क्या है?

  1. ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय (सीयूएचपी) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा.
  2. होमपेज पर एप्लीकेशन का लिंक हगा. उसपर क्लिक कर दें.
  3. इसके बाद रजिस्ट्रेशन करना होगा.
  4. रजिस्ट्रेशन पूरा करने के बाद लॉगिन करें.
  5. फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें.
  6. साथ ही सभी डॉक्यूमेंट्स को सही साइज में अपलोड करें.
  7. आवेदन शुल्क का भुगतान कर फॉर्म सबमिट कर दें. 

कौन कर सकते हैं आवेदन

एप्लीकेशन फॉर्म भरने वाले अभ्यर्थियों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान या यूनिवर्सिटी से संबंधित पद अनुसार मास्टर डिग्री होनी चाहिए. इसके साथ नेट/स्लेट (एसएलईटी)/सेट या पीएचडी डिग्री होनी चाहिए. 

इन पदों पर निकाली गई है भर्ती-

  • सीयूएचपी ने जिन पदों पर भर्ती निकली है, उनमें प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर, और असिस्टेंट प्रोफेसर के पद शामिल हैं.
  • प्रोफेसर के 6 पदों पर आवेदन मांगा है.
  • एसोसिएट प्रोफेसर के 7 पदों पर आवेदन मांगे गए हैं.
  • असिस्टेंट प्रोफेसर के 12 पदों पर आवेदन मांगे गए हैं

क्या है चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन शॉर्टलिस्टिंग, इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा.

ये भी पढ़ें- UPPSC Success Story: 5 सरकारी नौकरी छोड़ने के बाद अब PCS अधिकारी बनीं प्राची, खुद बताई पूरी कहानी
 

Featured Video Of The Day
West Bengal Election 2026: दीदी या BJP, बाबा के ढाबा में 'चुनावी चुस्की' | Mamata Banerjee | PM Modi