Central Bank of India SO Recruitment 2026: सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया (CBI) ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर (SO) के 275 खाली पदों को भरने के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. सबसे अच्छी बात यह है कि इसके लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया आज यानी 28 फरवरी 2026 से शुरू हो गई है. अगर आपने कंप्यूटर साइंस, आईटी या संबंधित विषय में इंजीनियरिंग की है या आप सीए (CA) हैं, तो यह भर्ती आपके लिए सरकारी नौकरी पाने का गोल्डेन चांस साबित हो सकता है. ऐसे में आइए जानते हैं इस भर्ती से जुड़ी फुल डिटेल...
यह भी पढ़ें- प्लेसमेंट देने में IIT-NIT को टक्कर देते हैं यूपी के ये इंजीनियरिंग कॉलेज, आसानी से नहीं मिलता एडमिशन
Central Bank of India SO Recruitment 2026: किन पदों पर होगी भर्ती?
बैंक ने अलग-अलग विभागों के लिए कुल 275 पद निकाले हैं. इसमें सॉफ्टवेयर डेवलपर, डेटा साइंटिस्ट, साइबर सिक्योरिटी मैनेजर और आईटी ऑफिसर जैसे कई अहम रोल शामिल हैं-
आईटी ऑफिसर: 82 पद
सॉफ्टवेयर डेवलपर (Java/ .NET): 19 पद
इंफॉर्मेशन/साइबर सिक्योरिटी: 38 पद
डेटा इंजीनियर और साइंटिस्ट: 21 पद
रिस्क मैनेजर और टैक्स ऑफिसर (CA): 6 पद
अन्य तकनीकी पद (नेटवर्क, क्लाउड, डेटाबेस): बाकी बचे पद
Central Bank of India SO Recruitment 2026: कौन कर सकता है अप्लाई?
इस भर्ती के लिए अलग-अलग पदों के अनुसार योग्यता भी अलग रखी गई है-
तकनीकी पदों के लिए- अगर आपने B.E./B.Tech (Computer Science/ IT/ ECE/ Electronics) किया है या आपके पास MCA की डिग्री है, तो आप इन पदों के लिए योग्य हैं.
टैक्स ऑफिसर के लिए चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) होना या टैक्सेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन होना जरूरी है.
रिस्क मैनेजर के लिए इससे संबंधित डिग्री होनी चाहिए.
Central Bank of India SO Recruitment 2026: उम्र सीमा कितनी होनी चाहिए
उम्र की गणना 31 जनवरी 2026 के आधार पर की जाएगी:
Scale I (असिस्टेंट मैनेजर): अधिकतम 30 साल.
Scale II और III (मैनेजर/सीनियर मैनेजर): अधिकतम 35 साल.
Scale IV (चीफ मैनेजर): अधिकतम 45 साल.
वहीं, सरकारी नियमों के अनुसार SC/ST को 5 साल, OBC को 3 साल और दिव्यांगों को 10 साल की छूट मिलेगी.
Central Bank of India SO Recruitment 2026: सैलरी कितनी मिलेगी?
स्केल के हिसाब से बेसिक पे ₹48,480 से शुरू होकर ₹1,20,940 प्रति माह तक जाती है. इसके अलावा महंगाई भत्ता, मकान किराया और अन्य सुविधाएं बैंक की पॉलिसी के हिसाब से अलग से दी जाएंगी.
Central Bank of India SO Recruitment 2026: सिलेक्शन प्रोसेस और Important Dates
ऑनलाइन परीक्षा- यह परीक्षा अप्रैल 2026 में होने की उम्मीद है.
इंटरव्यू-लिखित परीक्षा पास करने वालों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा.
Central Bank of India SO Recruitment 2026: जरूरी तारीखें
इस भर्ती के लिए आवेदन 28 फरवरी 2026 से शुरू हो जाएगा, जो 23 मार्च 2026 तक चलेगा.
आवेदन फीसSC/ST/दिव्यांग और महिला उम्मीदवार: 175 रूपये (सिर्फ सूचना शुल्क).
अन्य सभी उम्मीदवार (General/OBC/EWS): 850 रूपये.
Central Bank of India SO Recruitment 2026: कैसे करें आवेदन?
सबसे पहले सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाइए.
वहां 'Careers' सेक्शन में जाकर 'Recruitment of Specialist Officers 2026' के लिंक पर क्लिक करें.
सबसे पहले अपना रजिस्ट्रेशन करें और फिर लॉगिन करके फॉर्म भरें.
फिर अपनी फोटो, सिग्नेचर और जरूरी सर्टिफिकेट्स अपलोड करें.
फीस का भुगतान करें और फॉर्म को फाइनल सबमिट कर दीजिए.
भविष्य के लिए फॉर्म का प्रिंटआउट जरूर निकाल लीजिए.
जरूरी बातफॉर्म भरने से पहले एक बार आफिशियल नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ें, ताकि कोई गलती न हो.