एयरपोर्ट पर नौकरी कैसे मिलती है, कितनी होती है सैलरी

Job at airport: एयरपोर्ट पर जाते ही वहां का माहौल देखकर भला किसके मन में नहीं आता होगा कि काश इस जगह पर नौकरी मिल जाए.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins

Job at airport: एयरपोर्ट पर जाते ही वहां का माहौल देखकर भला किसके मन में नहीं आता होगा कि काश इस जगह पर नौकरी मिल जाए. एयरपोर्ट पर जो लोग नौकरी करते हैं, उनकी पर्सनेलिटी भी बहुत शानदार दिखती है. ये भी करियर का अच्‍छा ऑप्‍शन साबित हो सकता है. अगर आपके मन में भी ये सवाल है कि एयरपोर्ट पर कौन-कौन सी नौकरियां होती हैं, ये नौकरी कैसे मिल सकती है और यहां कितनी सैलरी मिलती है, तो इस लेख में जानें इन सभी सवालों के जवाब 

एयरपोर्ट पर कौन सी नौकरियां मिलती हैं 

एयरपोर्ट पर कई तरह की नौकरियां मिल सकती हैं. इनके लिए अलग-अलग क्‍वालीफिकेशन और पात्रता निर्धारित है. आप अपनी रुचि व क्‍वालीफाई प्रोफाइल के आधार पर इनके लिए एप्‍लाई कर सकते हैं. 

  • एयरपोर्ट ऑपरेशन स्टाफ, जो एयरपोर्ट पर सभी कार्रवाई सुनिश्चित तरीके से चले, ये निर्धारित करते हैं. 
  • केबिन क्रू मेंबर्स.जिसमें एयर होस्टेस, फ्लाइट अटेंडेंट शामिल हैं. 
  • टेक्निकल जॉब्स जैसे इंजीनियर, ATC आदि 
  • ग्राउंड स्टाफ जैसे चेक-इन, बोर्डिंग, हेल्प डेस्क पर काम करने वाले लोग. 
  • सिक्योरिटी स्टाफ जिसका पूरा जिम्‍मा CISF के पास होता है. 
  • कार्गो और लॉजिस्टिक्स में काम करने वाले लोग. 

IAS अधिकारियों की पोस्टिंग और प्रमोशन का क्या है नियम? जिसका हवाला देकर IAS रिंकू सिंह राही ने दिया इस्तीफा

एयरपोर्ट पर नौकरी कैसे मिल सकती है 

  • एयरलाइंस कंपनियां भर्ती निकालती हैं. जिसके जरिए वे केनि क्रू मेंबर्स आदि की भर्ती करती हैं. ये भर्तियां इनकी वेबसाइट पर निकाली जाती हैं. 
  • एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया भी भर्ती करती है. इसके लिए परीक्षा और इंटरव्यू पास करना होता है. 
  • ग्राउंड स्टाफ की भर्ती के लिए थर्ड पार्टी के द्वारा विज्ञापन निकाले जाते हैं. 
  • सिक्योरिटी के लिए सीआईएसएफ (CISF) के माध्‍यम से भर्ती होती है.

एयरपोर्ट पर नौकरी के लिए क्या होनी चाहिए योग्यता?

हर पद के लिए क्‍वालीफिकेशन की पात्रता अलग होती है. 12वीं पास या ग्रेजुएशन लेवल के आधार पर भर्तियां की जाती हैं. टेक्निकल जॉब्‍स  के लिए इंजीनियरिंग डिग्री चाहिए होती है. 

Advertisement

एयरपोर्ट पर सैलरी कितनी मिल सकती है 

एयरपोर्ट पर काम करने वाले लोगों की सैलरी उनके पद के अनुसार होती है. जैसे ग्राउंड स्टाफ की सैलरी 20 हजार से 40 हजार रुपये महीना हो सकती है. वहीं केबिन क्रू की सैलरी 25 हजार से 1 लाख रुपये महीना हो सकती है. एयरपोर्ट पर ऑपरेशन में लगे लोगो की सैलरी 30 से 60 हजार रुपये महीना हो सकती है. 

धुरंधर फेम रणवीर सिंह के लिए बेहद टफ था ये सब्‍जेक्‍ट, हर क्‍लास में होते थे फेल

एयरपोर्ट पर नौकरी के लिए बेसिक स्किल्‍स 

एयरपोर्ट पर नौकरी के लिए ये बेसिक स्किल्‍स जरूर होने चाहिए. किसी भी पद पर आवेदन करने पर इन स्किल्‍स को जांचा जाता है. 

Advertisement
  • हिंदी व अंग्रेजी बोलने में माहिर हों 
  • अच्छी कम्युनिकेशन स्किल्‍स हों  
  • कॉन्फिडेंस हो 
  • पर्सनैलिटी अच्‍छी हो 
  • टीमवर्क में काम कर सकते हों
  • विनम्रता हो 
  • कस्टमर सर्विस स्किल होने चाहिए 
Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Iran US War | Trump का Ceasefire ऐलान, आगबूबला Khameneni ने जहाजों पर किया कब्जा! War
Topics mentioned in this article