BPSC TRE-4 2026 : बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने टीआरई-4 (TRE-4) यानी चौथे चरण की शिक्षक भर्ती के एग्जाम की तिथि जारी कर दी है. बीपीएससी टीआरई-4 परीक्षा 22 सितंबर से 27 सितंबर तक चलेगी. बिहार की चौथी बिहार टीचर भर्ती में 46 हजार 595 नए शिक्षकों की भर्ती होगी. आपको बता दें कि यह भर्ती कक्षा 12 तक के लिए होगी. आवेदन करने से पहले अभ्यर्थियों के लिए रजिस्ट्रेशन पोर्टल खोला जाएगा, इसके बाद मार्च में एप्लिकेशन प्रोसेस शुरू होगी. बता दें कि इस बार चौथी बिहार शिक्षक भर्ती में 3 बड़े बदलाव किए गए हैं, जिनके बारे में अप्लाई करने से पहले जान लीजिए.
बिहार में सरकारी नौकरी की बहार: BPSC TRE 4 के जरिए 46 हजार से ज्यादा पदों पर होगी भर्ती
BPSC TRE 4 2026 में क्या होंगे 3 बड़े बदलाव
- इस बार की चौथी बिहार टीचर भर्ती में डोमिसाइल नियम लागू किया जाएगा. इस बार की कुल रिक्तियों में 85 प्रतिशत सीटें बिहार के मूल निवासियों की होगी. बाकी बची सीट्स अन्य राज्य के अभ्यर्थियों के लिए होगा.
- इसके अलावा टीआरई-4 भर्ती में बिहार की मूल निवासी महिलाओं को 35 प्रतिशत आरक्षण मिलेगा.
- वहीं, आपको बता दें कि इस बार एक अभ्यर्थी का केवल एक ही रिजल्ट जारी किया जाएगा. इससे पहले अलग-अलग क्लास के लिए उम्मीदवारों के कई रिजल्ट जारी होते थे.
विदित हो कि मौजूदा समय में बिहार में 6लाख शिक्षक हैं, जिनकी भर्ती टीआरई,1,2 और 3 के तहत हुई थी. वहीं, लगभग 3 लाख नियोजित शिक्षक सक्षमता परीक्षा पास कर राज्यकर्मी बन चुके हैं.