BHEL में सुपरवाइजर ट्रेनी समेत 415 पदों पर निकली वैकेंसी, 25 नवंबर से आवेदन शुरू

BHEL Recruitment 2026: भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) ने तमाम पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. कुल 415 पर निकली इस वैकेंसी के लिए 25 नवंबर से आवेदन कर सकते हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
BHEL ने कई पदों पर निकाली भर्ती

भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) में नौकरी करने का शानदार मौका सामने आया है. BHEL ने इंजीनियरिंग, एचआर, फाइनेंस और डिप्लोमा, बीबीए, बीकॉम स्तर के 415 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. बीएचईएल की ओर से जारी 415 रिक्तियों में इंजीनियर/एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के 200 पद और सुपरवाइजर ट्रेनी के 215 पद शामिल हैं. ऑनलाइन आवेदन 25 नवंबर सुबह 10 बजे से शुरू होंगे और आवेदन की आखिरी तारीख 28 दिसंबर 2026 है. BHEL की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर उम्मीदवार अपना आवेदन कर सकते हैं. 

किस पद पर कितनी वैकेंसी?

इंजीनियर/एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के 200 पद - 

  • मैकेनिकल के 80 पद
  • इलेक्ट्रिकल के 30 पद
  • इलेक्ट्रॉनिक्स के 25 पद
  • सिविल के 15 पद
  • एचआर के 20 पद
  • फाइनेंस के 20 पद
  • आईटी/सीएस के 10 पद

सुपरवाइजर ट्रेनी के 215 पद - 

  • मैकेनिकल के 103 पद
  • इलेक्ट्रिकल के 30 पद 
  • इलेक्ट्रॉनिक्स के 11 पद
  • सिविल के 26 पद 
  • एचआर के 20 पद 
  • फाइनेंस के 25 पद 

कौन कर सकता है आवेदन?

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से इंजीनियर/एग्जीक्यूटिव ट्रेनी पदों के लिए विषय के अनुसार इंजीनियरिंग/टेक्नोलॉजी में फुल-टाइम बैचलर डिग्री या पांच साल की इंटीग्रेटेड मास्टर डिग्री या इंजीनियरिंग/टेक्नोलॉजी में डुअल डिग्री प्रोग्राम होना चाहिए. फाइनेंस पदों के लिए चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) या कॉस्ट एंड मैनेजमेंट अकाउंटेंट (सीएमए) की योग्यता होनी चाहिए. 

एचआर पदों के लिए उम्मीदवार के पास फुल-टाइम बैचलर डिग्री के साथ-साथ ह्यूमन रिसोर्स, पर्सनल मैनेजमेंट, इंडस्ट्रियल रिलेशंस या सोशल वर्क में दो वर्ष की फुल-टाइम रेगुलर पोस्ट-ग्रेजुएट डिग्री/डिप्लोमा होना चाहिए या फिर एमबीए, जिसमें फाइनल ईयर में पर्सनल मैनेजमेंट/लेबर वेलफेयर/एचआरएम में स्पेशलाइजेशन/इलेक्टिव विषय रहा हो, होना चाहिए.

सुपरवाइजर ट्रेनी पदों के लिए उम्मीदवारों के पास विषय के अनुसार इंजीनियरिंग में फुल-टाइम रेगुलर डिप्लोमा होना चाहिए. एचआर के लिए बीबीए, सोशल वर्क, बिजनेस मैनेजमेंट, बीबीएस या बीएमएस में फुल-टाइम रेगुलर बैचलर डिग्री और फाइनेंस के लिए कॉमर्स में फुल-टाइम रेगुलर बैचलर डिग्री होनी चाहिए.

Advertisement

कैंडिडेट्स ध्यान दें कि संबंधित रिक्तियों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू होने से पहले बीएचईएल की तरफ से आधिकारिक वेबसाइट पर विस्तृत जानकारी का नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा. हालांकि, इसके लिए अभ्यर्थियों को समय-समय पर पोर्टल चेक करते रहने की सलाह दी जाती है.

यह भी पढ़ें | यूपी सुपर TET की एग्जाम सिटी स्लिप हुई जारी, ऐसे देखें किस जिले में है आपका सेंटर

Advertisement

यह भी पढ़ें | UPSC इंटरव्यू से पहले डॉक्यूमेंट में गड़बड़ी होने पर क्या होता है? एस्पिरेंट ने बताया पूरा प्रोसेस

Featured Video Of The Day
बाबरी विध्वंस के जिक्र पर SP प्रवक्ता-पैनलिस्ट में तीखी बहस!
Topics mentioned in this article
BHEL Recruitment 2026 Apply Online
BHEL Recruitment 2026 Engineer Trainee
Bhel Vacancy
BHEL Notification 2026

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं