Air Force Job: एयरफोर्स में क्लर्क सहित 47 पदों पर निकली वैकेंसी, इस तरह करें आवेदन

Indian Air Force Job: भारतीय वायु सेना (आईएएफ) ने कई सारे पदों पर भर्ती निकाली हैं. लोअर डिवीजन क्लर्क (एलडीसी) से लेकर हिंदी टाइपिस्ट के कुल 47 पदों पर भर्ती निकली गई है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Indian Air Force Job: आवेदन करने की आखिरी तारीख 1 जून है.

Indian Air Force Job: भारतीय वायु सेना (आईएएफ) ने अलग-अलग क्षेत्रों में ग्रुप 'सी' के सिविलियन पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है. आईएएफ का हिस्सा बनने वाले युवाओं के लिए ये एक अच्छा मौका है. लोअर डिवीजन क्लर्क (एलडीसी), सिविलियन मैकेनिकल ट्रांसपोर्ट ड्राइवर (नागरिक यांत्रिक परिवहन चालक-साधारण श्रेणी), और हिंदी टाइपिस्ट के कुल 47 पदों पर भर्ती निकली है. योग्य और इच्छुक उम्मदीवार आवेदन कर दें. आवेदन प्रक्रिया 2 मई से शुरू हो जाएगी जो कि 1 जून तक चलेगी.

निकाली गई भर्ती के बारे में जानकारी

  1. मुख्यालय रखरखाव कमान- 14
  2. मुख्यालय प्रशिक्षण कमान- 05
  3. मुख्यालय केंद्रीय वायु कमान- 03
  4. मुख्यालय पश्चिमी वायु कमान- 06
  5. मुख्यालय पूर्वी वायु कमान- 06
  6. मुख्यालय दक्षिण पश्चिमी वायु कमान-  05
  7. मुख्यालय दक्षिणी वायु कमान- 01
  8.  स्वतंत्र इकाइयां- 07 

कौन कर सकते हैं आवेदन

 भारतीय वायु सेना (आईएएफ) की और से निकाले गए नोटिफिकेशन के अनुसार 10वीं या 12वीं पास युवक आवेदन कर सकते हैं. इसी के साथ कैंडिडेट्स के पास टाइपिंग स्किल, हल्के और भारी वाहनों के लिए वैध सिविल ड्राइविंग लाइसेंस, आदि कौशल और अनुभव का होना भी अनिवार्य है. उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 25 वर्ष तय की गई है.

क्या है चयन प्रक्रिया

इन पदों के लिए जिन उम्मीदवारों का चयन होगा, उन्हें कई तरह की प्रक्रिया से गुजरना होगा. योग्य अभ्यर्थियों का चयन जांच, लिखित परीक्षा, शारीरिक परीक्षण, टाइपिंग टेस्ट, और ड्राइविंग टेस्ट के आधार पर किया जाएगा.

कैसे करें आवेदन

  1. आवेदन करने के लिए उम्मीदवार भारतीय वायु सेना (आईएएफ) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
  2. होमपेज पर आवेदन का लिख होगा.
  3. उसे डाउनलोड कर उसका प्रिंट आउट निकाल लें
  4. फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी भरें.
  5. मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स को आवेदन के साथ अटैच करें.
  6. फॉर्म का प्रिंट आउट निकाले और उसे एक लिफाफा में डालकर, वायुसेना स्टेशन/यूनिट के डाक पते पर पोस्ट कर दें.

इस भर्ती से जुड़ा हुआ नोटिफिकेशन अच्छे से पढ़े और इसके बाद ही आवेदन करें.

ये भी पढ़ें- 

Job इंटरव्‍यू में पूछा जाए सवाल, 'आप इतनी जल्‍दी नौकरी क्‍यों बदलते हैं', जानें क्‍या दें जवाब

Featured Video Of The Day
West Bengal Exit Poll | बंगाल का सबसे नया EXIT POLL आज शाम 5 बजे NDTV India पर
Topics mentioned in this article