उत्तराखंड के इस जिले में अग्निवीर भर्ती रैली की शुरुआत, नोट कर लीजिए तारीख

पिथौरागढ़ और चंपावत जिलों के वो युवा, जिन्होंने सीईई परीक्षा पास कर ली है. इस रैली में अपनी किस्मत आजमा सकते हैं. भर्ती को लेकर युवाओं में जबरदस्त उत्साह है क्योंकि ये मौका सीधे देश सेवा से जुड़ने का रास्ता खोलता है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
कुल मिलाकर. ये भर्ती रैली उन युवाओं के लिए परफेक्ट चांस है जो आर्मी में जाकर कुछ बड़ा करना चाहते हैं.

Agnivir Bharti Rally 2026 : भारतीय सेना की वर्दी पहनने का सपना देखने वाले उत्तराखंड के युवाओं के लिए एक बार फिर बड़ा मौका सामने है. एआरओ पिथौरागढ़ के तहत अग्निवीर भर्ती रैली का आयोजन किया जा रहा है. ये रैली 27 फरवरी से 05 मार्च 2026 तक बनबसा मिलिट्री स्टेशन में होगी. ये भर्ती रैली मुख्यालय भर्ती जोन लखनऊ के निर्देशन में होगी, जिसमें मुख्यालय 119 (आई) इन्फैंट्री ब्रिगेड ग्रुप और 26 राजपूत रेजिमेंट का सहयोग रहेगा. पिथौरागढ़ और चंपावत जिलों के वो युवा, जिन्होंने सीईई परीक्षा पास कर ली है, इस रैली में अपनी किस्मत आजमा सकते हैं. भर्ती को लेकर युवाओं में जबरदस्त उत्साह होने की भी उम्मीद है क्योंकि ये मौका सीधे देश सेवा से जुड़ने का रास्ता खोलता है.

यह भी पढ़ें- JEE Main 2026 Session 1 की फाइनल Answer Key आज हो सकती है जारी, जानें कब आएगा रिजल्ट और कैसे करें चेक

Agnivir Bharti Rally 2026 - पिथौरागढ़ और चंपावत के युवाओं के लिए मौका

इस भर्ती रैली में पिथौरागढ़ और चंपावत जिलों के सीईई योग्य उम्मीदवार अलग-अलग अग्निवीर कैटेगरी में हिस्सा लेंगे. रैली के दौरान अभ्यर्थियों को फिजिकल एग्जाम, मेडिकल जांच और डॉक्यूमेंट अटेस्टेशन जैसी प्रोसेस से गुजरना होगा.

इस अग्निवीर भर्ती में सिलेक्शन दो स्टेज में होगा. स्टेज 1 में ऑनलाइन कंप्यूटर बेस्ड CEE परीक्षा होगी, जो उम्मीदवार ये एग्जाम पास करेंगे, उन्हें स्टेज 2 यानी भर्ती रैली के लिए बुलाया जाएगा. यहां फिजिकल फिटनेस टेस्ट और मेडिकल टेस्ट होगा. एग्जाम फीस की बात करें तो सभी कैंडिडेट्स को 250 रुपये ऑनलाइन जमा करने होंगे. फॉर्म सही तरीके से भरने के बाद उम्मीदवार को वेबसाइट पर दिए गए लिंक से SBI पोर्टल पर भेजा जाएगा, जहां से पेमेंट किया जा सकेगा.

Agnivir Bharti Rally 2026 - कौन-कौन सी पोस्ट और क्या योग्यता चाहिए

कौन से पदों पर होगी भर्ती

इस भर्ती रैली के जरिए अग्निवीर जनरल ड्यूटी (GD), अग्निवीर SKT/क्लर्क, अग्निवीर टेक्निकल और अग्निवीर ट्रेड्समैन पोस्ट भरे जाएंगे.

कितनी पढ़ाई है जरूरी
  • अग्निवीर GD के लिए 10वीं पास होना जरूरी है. जिसमें कुल 45% मार्क्स और हर सब्जेक्ट में कम से कम 33% होने चाहिए. अगर आपने 12वीं या उससे ऊपर पढ़ाई की है. तो टोटल परसेंटेज की शर्त नहीं है, लेकिन हर सब्जेक्ट में 33% जरूरी रहेगा.
  • अग्निवीर SKT/क्लर्क के लिए 12वीं में 60% एग्रीगेट और हर सब्जेक्ट में 50% मार्क्स चाहिए.
  • अग्निवीर टेक्निकल पोस्ट के लिए साइंस स्ट्रीम से 12वीं पास होना जरूरी है, जिसमें फिजिक्स, केमिस्ट्री, मैथ्स और इंग्लिश हों. इसमें 50% कुल और हर सब्जेक्ट में 40% मार्क्स चाहिए.
  • अग्निवीर ट्रेड्समैन के कुछ पोस्ट के लिए 8वीं पास और कुछ के लिए 10वीं पास योग्यता रखी गई है.

कुल मिलाकर, ये भर्ती रैली उन युवाओं के लिए परफेक्ट चांस है जो आर्मी में जाकर कुछ बड़ा करना चाहते हैं.

Featured Video Of The Day
Babri Masjid Controversy: बाबरी पर सवाल तो SP प्रवक्ता ने Humayun Kabir को कहा BJP का Agent!
Topics mentioned in this article