सभी अग्निवीरों को मिलेगी परमानेंट नौकरी: CDS एनएस राजा सुब्रमणि

Agniveer Permanent Job: अग्निवीरों को लेकर चल रहे कंफ्यूजन को सीडीएस की तरफ से दूर कर दिया गया है. उन्होंने कहा कि 6 साल का एक्सटेंशन मिलने के बाद सभी अग्निवीरों को पक्की नौकरी मिलेगी.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
अग्निवीरों को मिलेगी परमानेंट नौकरी

तीनों सेनाओं के चीफ (CDS) जनरल एनएस राजा सुब्रमणि ने अग्निपथ योजना को लेकर बड़ा ऐलान किया है. उन्होंने साफ कर दिया है कि जिन अग्निवीरों को 6 साल का एक्सटेंशन दिया जा रहा है, उन्हें परमानेंट नौकरी पर रखा जाएगा. यानी सभी अग्निवीरों को सेना में शामिल होने का मौका मिलेगा. इससे पहले इस नए नियम को लेकर काफी ज्यादा कंफ्यूजन था और अग्निवीर 4 साल में ही लौटने की बात कर रहे थे, लेकिन अब साफ हो चुका है कि जिन अग्निवीरों को दो साल का सेवा विस्तार दिया जाएगा, उन्हें भारतीय सेना में रेगुलर होने का पूरा मौका मिलेगा. 

अग्निपथ योजना को लेकर क्या बोले CDS?

CDS जनरल एनएस राजा सुब्रमणि ने अग्निपथ योजना को लेकर कहा, "ये कहना कि अग्निपथ योजना को रिव्यू नहीं किया जाना था और अचानक ऐसा हुआ, ये सब गलत है. जब ये योजना शुरू हुई थी, उसी समय ये बात कही गई थी कि स्कीम को टाइम-टाइम पर रिव्यू किया जाएगा. अब जब अग्निपथ योजना को चार साल पूरे हो गए तो ये समय था कि ये स्कीम कैसे रही और इसमें क्या बदलाव किए जाने चाहिए. कोई भी चीज पत्थर की लकीर नहीं होती है, वेबकूफ लोग ऐसा करते हैं. काफी रिव्यू और स्टडी के बाद ही ये बदलाव हुआ है."

सभी अग्निवीरों को किया जाएगा रेगुलर

सीडीएस ने ये भी साफ किया कि 6 साल बाद अग्निवीरों का क्या होगा. उन्होंने कहा, "सबसे पहले तो मैं ये क्लियर करना चाहता हूं कि चार साल बाद 25 पर्सेंट अग्निवीर जो सिलेक्ट होंगे, वो परमानेंट रेगुलर सोल्जर बनेंगे. इस कॉन्सेप्ट के तहत उन जवानों को चुना जाता है, जिन्होंने चार साल में सबसे अच्छा प्रदर्शन किया. इस स्कीम के दौरान हमने पाया कि अग्निवीर मोटिवेटेड थे, प्रोफेशनल थे, फिजिकली फिट थे और टेक्नोलॉजिकल प्रोफिशिएंट थे. इसीलिए ये 75 प्रतिशत अग्निवीर दो साल और टूर आउट ड्यूटी करेंगे, इसके बाद इन सभी को रेगुलर बना दिया जाएगा. इसमें कोई कंफ्यूजन नहीं है."

सभी के लिए विन-विन सिचुएशन

सीडीएस सुब्रमणि ने कहा कि सबसे पहले जो भी अग्निवीर सेना में भर्ती होता है, उसे ये क्लियर है कि वो चार साल बाद परमानेंट बनेगा या फिर 6 साल बाद परमानेंट बनेगा, लेकिन परमानेंट होगा...उसे आगे सोचने की जरूरत नहीं है. इस बात को मैं बार-बार दोहराना चाहता हूं कि चार साल के बाद या 6 साल बाद सब परमानेंट बनेंगे. अगर कोई अपने आप बाहर जाना चाहता है तो जा सकता है, वो 4 साल बाद भी जा सकता है और 6 साल बाद भी... ये सभी के लिए विन-विन सिचुएशन है.

Advertisement

यह भी पढ़ें | अग्निवीरों को इन राज्यों में नौकरी की गारंटी! चार साल बाद लौटने पर भी मिलेगा आरक्षण

यह भी पढ़ें | प्रमोशन से लेकर नौकरी वापस मिलने तक, क्रीमी लेयर पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद क्या-क्या बदल जाएगा?

Advertisement
Featured Video Of The Day
बागेश्वर का UP में बुलडोजर स्वागत! ओवैसी-अखिलेश में भीषण क्लेश?
Topics mentioned in this article
Agniveer New Rules
Agniveer Permanent Job
Agniveer Permanent Job After 6 Year

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं