BCA के बाद कर सकते हैं ये सरकारी नौकरियां, लाखों में मिलेगी सैलरी

bca करने के बाद छात्रों के लिए सरकारी नौकरी के कई शानदार विकल्प मौजूद हैं. बैंकिंग, रेलवे, upsc और सरकारी it सेक्टर में bca ग्रेजुएट्स के लिए अच्छी सैलरी वाली नौकरियां निकलती हैं. सही तैयारी से लाखों का पैकेज पाना संभव है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
BCA छात्रों के लिए सबसे खास मौके सरकारी आईटी सेक्टर में मिलते हैं.

BCA Career options : BCA करने के बाद कौन सी नौकरी मिलेगी, क्या सरकारी नौकरी मिल सकती है? अगर आप ऐसे सवालों में उलझे हैं तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है. क्योंकि, हम यहां आपको बता रहे हैं कि BCA के बाद आपको कौन-कौन सी सरकारी नौकरी मिल सकती है. असल में बहुत से स्टूडेंट सोचते हैं कि BCA करने के बाद सिर्फ प्राइवेट नौकरी ही इकलौता ऑप्शन है, जबकि ऐसा बिल्कुल नहीं है. BCA ग्रेजुएट्स के लिए बैंकिंग, रेलवे, SSC, UPSC और सरकारी आईटी डिपार्टमेंट में कई शानदार मौके मौजूद हैं. सही तैयारी और जानकारी के साथ सरकारी नौकरी पाना आपके लिए आसान हो सकता है.

यह भी पढ़ें- SBI PO की कितनी होती है सैलरी? जानें कैसे मिलती है सरकारी बैंक की नौकरी

बैंकिंग सेक्टर में करियर

BCA करने के बाद सरकारी बैंक सबसे बेहतरीन विकल्पों में गिने जाते हैं. BCA ग्रेजुएट्स SBI PO, SBI Clerk, IBPS PO और IBPS Clerk जैसी परीक्षाओं के लिए अप्लाई कर सकते हैं. इन परीक्षाओं में किसी भी स्ट्रीम से ग्रेजुएशन मान्य होता है. इसलिए BCA स्टूडेंट्स को कोई दिक्कत नहीं आती. बैंक में प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) की शुरुआती सैलरी लगभग 52 हजार से 60 हजार रुपये महीना होती है. एक्सपीरियंस और प्रमोशन के साथ ये पैकेज 10 से 12 लाख रुपये सालाना तक पहुंच सकता है.

रेलवे में BCA वालों के लिए नौकरी

रेलवे सेक्टर में भी BCA ग्रेजुएट्स के लिए जॉब की ढेरों पॉसिबिलिटीज हैं. रेलवे NTPC ग्रेजुएट लेवल परीक्षा के जरिए स्टेशन मास्टर, गुड्स गार्ड, सीनियर क्लर्क, टिकट क्लर्क और डेटा एंट्री से जुड़े पदों पर भर्ती होती है. रेलवे की नौकरी स्टेबिलिटी, अच्छी सैलेरी और सुविधाओं के कारण युवाओं की पहली पसंद बनी रहती है.

UPSC और State PCS से बनें बड़े अफसर

अगर आपका सपना बड़ा अफसर बनने का है, तो BCA के बाद यूपीएससी सिविल सर्विसेज और स्टेट पब्लिक सर्विस कमिशन की परीक्षाएं भी दे सकते हैं. इन परीक्षाओं के माध्यम से IAS, IPS, IRS, SDM और DSP जैसी हाई और रेपुटेटेड पोस्ट मिलती हैं. कंप्यूटर बैकग्राउंड होने से आज के एड्मिनिस्ट्रेटिव सिस्टम में ये डिग्री काफी फायदेमंद साबित होती है.

सरकारी IT और टेक्निकल नौकरियां

BCA छात्रों के लिए सबसे खास मौके सरकारी आईटी सेक्टर में मिलते हैं. NIC, ISRO, DRDO और BARC जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में Programmer, Scientist और Technical Officer की भर्तियां निकलती रहती हैं. इन सभी पोस्ट पर शुरुआती सैलरी तकरीबन 60 हजार से 80 हजार रुपये मंथली तक होती है, जो समय के साथ बढ़ती जाती है.

Featured Video Of The Day
Noida Valentine Day Horror: Car में मिलीं दो लाशें, 15 साल के प्यार का खौफनाक The End
Topics mentioned in this article