8वें वेतन आयोग में 20 पदों पर निकली वैकेंसी, हर महीने मिलेगी इतनी सैलरी

8वां वेतन आयोग में 20 पदों पर भर्ती निकली है.ये भर्ती कंसल्टेंट, यंग प्रोफेशनल्स और सीनियर कंसल्टें के पद पर निकाली गई है. जो भी उम्मीदवार 8वें वेतन आयोग के साथ काम करना चाहते हैं, वो आवेदन कर दे.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
कंसल्टेंट पद के लिए वो उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं, जिनके पास 6 साल से अधिक का अनुभव होगा.

भारत सरकार ने 8वें केंद्रीय वेतन आयोग में कंसल्टेंट के तौर पर काम करने के लिए आवेदन मांगे हैं. इस भर्ती से जुड़े नोटिफिकेशन के अनुसार सीनियर कंसल्टेंट के पद के लिए 5, कंसल्टेंट के 5 और यंग प्रोफेशनल्स के लिए 10 पद निकाले गए हैं. इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. ये एक 'ओपन-एंडेड' सर्कुलर है, यानी यह प्रक्रिया तब तक जारी रहेगी जब तक निकाले गए सभी पद भर नहीं जाते हैं. जो भी उम्मीदवार आवेदन करना चाहते हैं, वो आयोग की आधिकारिक वेबसाइट 8cpc.gov.in पर जा आवेदन कर सकते हैं.

कौन लोग कर सकते हैं आवेदन

  1. नोटिफेकशन के अनुसार जिन उम्मीदवारों के पास  वित्त, मानव संसाधन (HR), औद्योगिक संबंध (IR), या इसी तरह के विषयों में मास्टर या MBA की डिग्री है, वो आवेदन कर सकते हैं.
  2. LLB, जो बार काउंसिल/बार एसोसिएशन में पंजीकृत हों, और जिनके पास कानून अनुसंधान में अनुभव हो, या जिन्होंने एक वकील के तौर पर ट्रिब्यूनल/अदालतों में सेवा मामलों को संभालने का अनुभव प्राप्त हो, वो भी आवेदन कर सकते हैं. 
  3.  Excel या स्प्रेडशीट पर काम करना आना चाहिए.
  4. प्रेजेंटेशन तैयार करना आना चाहिए.
  5. हर पद के लिए आयु सीमा और अनुभव अलग-अलग रखा गया है.
पदअनुभवआयु सीम
कंसल्टेंट6 साल से अधिक40 साल
यंग प्रोफेशनल्स 4 साल से अधिक32 साल
सीनियर कंसल्टेंट10 से अधिक45 साल

कितनी मिलेगी सैलरी-

पदफुल टाइमपार्ट-टाइम (महीने में 12 दिन)पार्ट-टाइम (महीने में 6 दिन)
कंसल्टेंट1,80,000    90,00045,000
यंग प्रोफेशनल्स1,20,00060,000    30,000
सीनियर कंसल्टेंट90,00045,00022,500

नोटिफिकेशन में साफ कहा गया है कि कंसल्टेंट्स को DA, रहने के लिए घर, ट्रांसपोर्ट, यात्रा, पर्सनल स्टाफ, मेडिकल रीइंबर्समेंट जैसी कोई भी सुविधा नहीं दी जाएगी. केवल बताई गई सैलरी मिलेगी.

ये भी पढ़ें-  मध्य प्रदेश: 68 कॉलेजों में AI और FinTech सर्टिफिकेट कोर्स शुरू, 2000 स्टूडेंट्स को मिलेगी ट्रेनिंग

Featured Video Of The Day
Asha Bhosle Hospitalised: आशा भोसले मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में एडमिट | Breaking News