ऑफिस मीटिंग के नाम से ही हो जाते हैं नर्वस, तो अपनाकर देखें ये टिप्‍स, छा जाएंगे

बहुत सारे लोग ऐसे होते हैं जिनका दिल ऑफिस मीटिंग का नाम सुनते ही तेजी से धड़कने लगता है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

बहुत सारे लोग ऐसे होते हैं जिनका दिल ऑफिस मीटिंग का नाम सुनते ही तेजी से धड़कने लगता है. दरअसल ऐसा इसलिए होता है क्‍योंकि प्रेजेंटेशन या चर्चा के दौरान वे घबरा जाते हैं. अगर आपके साथ भी ऐसा होता है, तो यकीन मानिए आप अकेले ऐसे नही हैं. बहुत सारे लोग ऑफिस मीटिंग के नाम से घबराते हैं. इसलिए आज जानें ऐसे टिप्स, जिन्‍हें अपनाकर आप मीटिंग में आत्मविश्वास से भरे रहेंगे और सब आपकी ही बात करेंगे. 

ऑफिस मीटिंग के लिए 5 दमदार टिप्‍स 

पहले से करें पूरी तैयारी

मीटिंग में छा जाना है तो पहले ही तैयारी करें. मीटिंग का एजेंडा समझ लें और अपने पॉइंट्स नोट कर लें. अगर आपको प्रेजेंटेशन देनी ह तो जरूरी डेटा या रिपोर्ट तैयार कर लें. 

मीटिंग में छोटे-छोटे पॉइंट्स में बात रखें

कई लोग मीटिंग में बहुत लंबा बोलते हैं. इससे वो भाषण जैसा लगता है. अपनी बात को छोटे और स्पष्ट पॉइंट्स में रखें.  पॉइंट्स को समझाते हुए मुद्दे पर आएं. इससे आप प्रोफेशनल लगेंगे. 

एयरपोर्ट पर नौकरी कैसे मिलती है, कितनी होती है सैलरी 

बॉडी लैंग्वेज ठीक रखिए 

बॉडी लैंग्वेज बहुत कुछ कहती है. मीटिंग में सीधे बैठें. अगर किसी से बात करनी है या जवाब देना है, तो आंखों में देखकर बात करें. चेहरे पर हल्की मुस्कान बनाए रखें. 

Advertisement

मीटिंग के बारे मे हर वक्‍त सोचते ना रहें 

कई लोग मीटिंग से पहले ही बहुत सी बातें सोचन शुरू कर देते हैं. जैसे क्या होगा, कौन क्‍या पूछेगा आदि. इससे आप नर्वस हो सकते हैं इसलिए पॉजिटिव सोच रखें और खुद को याद दिलाएं कि आप सक्षम हैं. 

घर पर प्रैक्टिस करें

अगर आपको प्रेजेंटेशन देनी है तो घर पर आईने के सामने बोलने की प्रैक्टिस करें. या दोस्तों व सहकर्मियों के साथ मॉक मीटिंग कर सकते हैं. इससे आत्‍मविश्‍वास बढ़ेगा. 
 

Advertisement
Featured Video Of The Day
NATO पर Trump का बड़ा बयान! बोले- "NATO कागजी शेर है, हम अलग होने पर विचार कर रहे हैं" | War Update