Weather Update: झारखंड में भीषण गर्मी के बीच मिलेगी राहत, IMD ने जारी किया 26 जिलों में बारिश- ओले का अलर्ट

Jharkhand Weather Today: झारखंड में भीषण गर्मी के बीच मौसम विभाग ने 25 अप्रैल से 1 मई तक बारिश का अलर्ट जारी किया है. रांची और धनबाद समेत 26 जिलों में हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आने की संभावना है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
jharkhand weather update
Meta AI

 Weather Today in Jharkhand: झारखंड में अप्रैल के आखिरी दिनों में सूरज की तपिश ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है. पलामू और डाल्टनगंज जैसे जिलों में तापमान 43.6 डिग्री के पार पहुंच जा चुका है, जिससे दिन ही नहीं बल्कि रातें भी गर्म हो रही हैं. हालांकि, मौसम विभाग ने झुलसती गर्मी के बीच राहत भरी खबर दी है. 25 अप्रैल से 1 मई के बीच राज्य के कई हिस्सों में 'येलो' और 'ऑरेंज' अलर्ट जारी किया गया है.

डाल्टनगंज रहा सबसे गर्म, अब बरसेंगे बादल

पिछले 24 घंटों में झारखंड का सबसे गर्म जिला डाल्टनगंज रहा, जहां पारा 43.6°C रिकॉर्ड किया गया. वहीं, सबसे कम न्यूनतम तापमान गुमला में 19.7°C दर्ज हुआ. लेकिन अब मौसम का मिजाज बदलने वाला है. मौसम केंद्र रांची के अनुसार, आने वाले दिनों में बादलों की आवाजाही और बारिश के कारण तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सिय की गिरावट आने की उम्मीद है.

झमाझम बारिश और ओलावृष्टि के आसार
Photo Credit: NDTV

इन 26 जिलों में झमाझम बारिश और ओलावृष्टि के आसार

मौसम विभाग ने 25 से 30 अप्रैल तक राज्य के लगभग सभी प्रमुख जिलों के लिए चेतावनी जारी की है. इसमें मध्य और उत्तर-पूर्वी झारखंड के रांची, बोकारो, हजारीबाग, रामगढ़, धनबाद, जामतारा, देवघर, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, पाकुड़ और साहेबगंज है. साथ ही कोल्हान और पलामू प्रमंडल में पूर्वी व पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला, पलामू, गढ़वा, चतरा और लातेहार शामिल हैं.

60kmph की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

मौसम विभाग ने सातों दिनों के लिए चेतावनी जारी की है जिसके तहत 25 अप्रैल को उत्तर-पूर्वी इलाकों में 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं और वज्रपात  की संभावना है. इसके बाद 26 अप्रैल को राज्य के उत्तर-पूर्वी और मध्य भागों में ओलावृष्टि  का अलर्ट जारी किया गया है. साथ ही हवा की रफ्तार 50-60 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. इसके बाद अगले 3 दिन लगातार होने वाली इस मौसमी गतिविधि से लोगों को भीषण लू से बड़ी राहत मिलेगी. जिससे तापमान मे 2 से 3 डिग्री तक तापमान में कमी आने के आसार है.

Advertisement

यह भी पढ़ें; नालंदा में 90000 रुपये की रिश्वत लेते दरोगा गिरफ्तार, 50 हजार DSP को देने की हुई थी बात

Featured Video Of The Day
West Bengal Election: बंगाल में आखिर इतना खौफ क्यों? | Rahul Kanwal | Bengal News | NDTV India