झारखंड निकाय चुनाव : वोटों की गिनती जारी है
रांची:
झारखंड में 16 अप्रैल को नगर निकायों के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के कुल 58 पदों के लिए पहली बार पार्टी आधार पर हुए चुनावों में भाजपा ने 26 पद जीत लिये. झारखंड के राज्य चुनाव आयुक्त एन एन पांडेय ने एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि राज्य के पांच नगर निगमों के अलावा कुल 29 नगर परिषद एवं नगर पंचायतों के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पदों के लिए हुए चुनावों में भाजपा ने सर्वाधिक 15 पद अध्यक्ष के और 10 पद उपाध्यक्ष के जीत लिये. इसके अलावा पार्टी ने झुमरी तिलैया जिला परिषद अध्यक्ष के लिए हुए उपचुनावों में भी जीत दर्ज की जिसे मिलाकर अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पदों पर उसके कुल 26 उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की.
पांडेय ने बताया कि चुनाव परिणामों में कांग्रेस ने भी अध्यक्ष के कुल पांच पद एवं उपाध्यक्ष के चार पदों पर जीत दर्ज की. झारखंड मुक्ति मोर्चा ने अध्यक्ष के कुल तीन पद और उपाध्यक्ष के कुल चार पदों पर जीत दर्ज की पांडेय ने बताया कि इन चुनावों में झारखंड विकास मोर्चा को एक अध्यक्ष एवं तीन उपाध्यक्ष पदों पर जीत हासिल हुई. इसी प्रकार ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (आजसू) को चुनावों में दो अध्यक्ष पद और दो ही उपाध्यक्ष पद हासिल हुए.
राजद को नगर निगम की भांति नगर परिषदों में तो खाली हाथ संतोष करना पड़ा, लेकिन नगर पंचायतों में उसके उम्मीदवारों ने एक अध्यक्ष पद और दो उपाध्यक्ष पद जीतने में सफलता हासिल की. पांडेय ने बताया कि इन चुनावों में दो निर्दलीय भी अध्यक्ष पद और तीन निर्दलीय उपाध्यक्ष पद पर जीत दर्ज करने में सफल हुए. इन चुनावों में कपाली नगर परिषद के उपाध्यक्ष पद के चुनाव तकनीकी कारणों से स्थगित हो गये थे और उन पर बाद में चुनाव कराए जाएंगे.

Featured Video Of The Day
Iran Israel War: इजरायल में ईरान का बड़ा हमला, Tel Aviv में कैसे हैं हालात? देखिए Ground Report